स्वास्थ्य

मौसमी रोगों को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बच्चों से लेकर बुजुर्ग और हर उम्र के व्यक्ति को मौसम में होने वाले बदलावों से नुकसान होता है। जानें कैसे स्वस्थ रहा जा सकता है।

less than 1 minute read
Sep 20, 2019
Home remedies for seasonal health problems
मौसमी रोगों को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

इन दिनों जिस तरह से मौसम में बार-बार बदलाव हो रहे हैं वेसै ही संक्रामक बीमारी, एलर्जी, सर्दी, जुकाम, खांसी व गले में दिक्कत के मामले बढ़ गए हैं। जानें कैसे निजात पा सकते हैं।
अदरक, गिलोय, तुलसी के पत्ते, कालीमिर्च को पीसकर शहद मिलाकर दिन में ३-४ बार चाटें।
कालीमिर्च के साथ मिश्री दिन में 3-4 बार चूसना लाभकारी है।
त्रिकटु या सितोपलादि चूर्ण 2-3 ग्राम शहद संग दिन में 3-4 बार लें।
त्रिभुवनकीर्ति रस शहद या गुनगुने पानी के साथ दिन में 2-3 बार लें।

कब्ज की शिकायत हो तो रात के समय खाना खाने के एक घंटे के बाद एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गर्म दूध के साथ लें।

लक्ष्मीविलास रस नारदीय को शहद या गर्म पानी के साथ दिन में 2-3 बार 3-4 दिन तक लें।
खांसी व गले में राहत के लिए लवंगादि वटी, एलादि वटी, व्योषादि वटी, खदिरादि वटी, मिश्री संग कालीमिर्च का चूर्ण, सत्व मुलैठी या कण्ठ सुधारक वटी आदि में से एक को प्रतिदिन 3-4 बार चूसने से राहत मिलेगी।
गले में हो दिक्कत...
गुनगुने पानी में नमक डालकर दिन में 3-4 बार गरारे करें। नींबू की चाय लें। गर्म पानी में थोड़ा बाम या नीलगिरी तेल की कुछ बूंदें डालकर मुंह से भाप लें। राहत मिलेगी।
एक्सपर्ट : डॉ. सी. के. दीक्षित, आयुर्वेद विशेषज्ञ

Published on:
20 Sept 2019 02:44 pm