स्वास्थ्य

Tooth Pain Relief Home Remedy: अचानक दांत में दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय

Tooth Pain Relief Home Remedy: अचानक कभी दांत में दर्द होने पर और तुरंत अस्पताल ना जाने की हालत में आप इन घरेलू उपायों को करके भी दांत दर्द में आराम पा सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 25 Sep 2021, 12:41 PM IST
toothache.jpg
Quick treatment of toothache: 6 home remedies give instant relief

नई दिल्ली। Tooth Pain Relief Home Remedy: कभी दांत में दर्द हो जाए तो यह बहुत ही कष्टदायक होता है। उस स्थिति में ना इंसान कुछ खा-पी पाता है और ना ही ठीक से बोल पाता है। कई बार हमारी गलत आदतों के कारण भी हम अपने दांतों को नुकसान पहुंचा देते हैं और जिसका परिणाम हमें बाद में भुगतना पड़ता है। जैसे भोजन के बाद ब्रश ना करना, जंक फूड और तली भुनी चीजें अधिक खाना, अत्यधिक ठंडे और गर्म पेय पदार्थों का सेवन आदि गलत आदतों के कारण हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे दांत भी खराब होने लगते हैं। इसलिए जब कभी भी दांत में दर्द होता है, तो उसके साथ पूरा मुंह, सिर और गर्दन इन जगहों पर भी इसका एहसास होता है। इसलिए शुरुआती स्तर पर ही दांत के दर्द पर ध्यान देकर और इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप आगे आने वाली समस्या से छुटकारा पा सकते हैं:

1. खारे पानी से कुल्ला करना
अचानक दांत में दर्द होने पर यह दर्द से छुटकारा पाने का सबसे आसान और लाभदायक उपाय है। इसके लिए आपको उबले हुए पानी में नमक डालकर उसे अच्छी तरह घुलने देंगे। और फिर इस पानी से अपना मुंह कुल्ला करें। इसके अलावा यह एक प्राकृतिक कीटाणु नाशक भी है, जो आपके मुंह से पार्टिकल्स बाहर निकालता है।

2. चाय की थैली
दांतो के दर्द के लिए पुदीने के टीबैग्स भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप एक गुनगुने पानी में टी बैग डुबोकर टी बैग को दर्द कम होने तक प्रभावित क्षेत्र पर कुछ मिनट के लिए पकड़ कर रखें। यह दर्द को ठंडा और सुन्न कर देगा।

यह भी पढ़ें:

3. हींग
नींबू का उपयोग भी दांतो के दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप नींबू के रस में आधा चम्मच हींग मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट को बहुत हल्का-सा गर्म कर लें और दांतो के जिस क्षेत्र में दर्द हो रहा है, वहां इस पेस्ट को लगा लें। इससे आपको शीघ्र ही आराम मिलेगा।

4. लहसुन
एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त लहसुन का उपयोग भी दांतो के दर्द में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप लहसुन को कुचलकर दर्द से प्रभावित दांतो की जगह पर लगा सकते हैं या फिर लहसुन की एक कली को उस जगह से चबाए जहां के दांत में दर्द है। यह उपाय दर्द से निजात दिलाने के साथ सूजन को भी कम करेगा।

5. अमरूद के पत्ते
अमरूद के पत्तों का भी उपयोग दांतो के दर्द में फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए घर में लगे अमरूद के पेड़ या आस-पास कहीं अमरूद का पेड़ है, तो आप उस पेड़ से नए और साफ पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को धो लें और फिर धीरे-धीरे चबाएं। क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण मौजूद होता है इसलिए इन्हें चबाने पर दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन भी कम होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 Sep 2021, 12:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस