स्वास्थ्य

White heads : नाक पर नजर आ रहे व्हाइट हेड्स हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय

White heads : नाक पर अगर व्हाइट हेड्स नजर आ रहे हैं। तो उन्हें दूर करने के लिए आप यह घरेलू उपाय अपना सकती हैं।

less than 1 minute read
Aug 23, 2021
White heads

व्हाइट हेडस के कारण आप परेशान है। तो कुछ घरेलू उपाय करके उनसे निजात पा सकती है।दरअसल, नाक पर नजर आने वाले यह निशान आपकी खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं। इन्हें समय से नहीं हटाने पर आपकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। इसलिए इन्हें समय से हटाना बहुत जरूरी होता है।

दरअसल, व्हाइट हेड्स एक ऐसी समस्या है। जो कील मुहांसों की तरह ही होती है। यह अधिकतर गले, नाक, गाल, कान पर होती है। यह समस्या स्किन पर डेड सेल्स और आईल होने के कारण होती है। क्योंकि हवा स्किन पोर्स पर नहीं पहुंच पाती है। इस वजह से स्किन पर व्हाइट हेड्स होने लगते हैं। ऑयली स्किन वालो को यह समस्या अधिक आती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप यह उपाय करें।

टमाटर का उपयोग करें-

टमाटर का उपयोग करने से आपकी नाक पर या अन्य जगह नजर आ रहे वाइटहेड्स दूर हो जाएंगे।इसके लिए आप टमाटर को काट कर इसे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।

दही का उपयोग करें -

चेहरे से वाइट हेड्स हटाने के लिए दही भी बहुत फायदेमंद होता है। आप एक चम्मच ओटमील में दो चम्मच दही मिलाएं और इसे अच्छे से चेहरे पर लगाते हुए लगाएं। 10 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में हल्के हाथ से मसाज करते हुए चेहरा धोएं।

मुल्तानी मिट्टी लगाएं-

चेहरे पर नजर आ रहे वाइट हेड्स हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का भी उपयोग कर सकते हैं। यह आपकी स्किन से व्हाइट हेड्स हटाकर उसमें ग्लो लाती है। आप एक कटोरी में बादाम पाउडर लें और उसमें ग्लिसरीन और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसे चेहरे पर स्क्रब करते हुए लगाएं और 10 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे वाइटहेड्स हट जाएंगे।

Published on:
23 Aug 2021 01:26 pm
Also Read
View All