
महिलाओं में यूरिनरी इनफेक्शन आम बात है। यह एक प्रकार का संक्रमण है। जो यूरिन के रास्ते यानी किडनी, ब्लैडर, यूरेथ्रा में होता है। इस समस्या के कई कारण होते हैं। लेकिन इससे बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। जिससे इस प्रकार की समस्या नहीं हो।
अगर आपको यूरिन करने में किसी प्रकार का दर्द होता है। खुजली होती है। बुखार आती है। ऐठन होती है। या अन्य कोई समस्या होती है। तो आप इससे निपटने के लिए कुछ घरेलू उपाय करें। अगर फिर भी इस समस्या से निजात नहीं मिलती है। तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। आइए जानते हैं इससे बचने के कुछ उपाय।
स्वच्छता का रखें ध्यान -
यूरिनरी इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको सबसे पहले स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। आप यूरिन या शौच करने के बाद अच्छे से हाथ धोएं और साफ सफाई का बिल्कुल ध्यान रखें। अंडर गारमेंट्स भी साफ सुथरे पहने।
यह भी पढ़ें -
यूरीन को होल्ड ना करें-
आप को जब यूरिन आये या पेशाब आने जैसा महसूस हो। तो आप इसे रोके नहीं। क्योंकि मूत्र मार्ग में नमी बहुत अधिक होती है और इसके कारण बैक्टरिया तुरंत पनपते हैं। इसलिए इसके इन्फेक्शन से बचने के लिए तुरंत यूरिन पास करें।
प्रेशर नहीं दें -
यूरिन पास करने में अगर आपको परेशानी होती है। तो आप अधिक प्रेशर ना दें। इसे सामान्य रूप से ही पास होने दे।
भरपूर पानी पीएं-
महिलाओं को यूरिनरी इनफेक्शन से बचने के लिए पानी का सेवन अधिक करना चाहिए। क्योंकि पानी पीने से यूरिन अधिक पास होगा और यूरिन मार्ग में होने वाले संक्रमण से भी निजात मिलेगी। इसलिए 8 से 10 गिलास पानी रोजाना पीना चाहिए।
नीरा या ताड़ का रस पीएं-
अगर आपको यूरिनरी संक्रमण से निजात पाना है। तो आप नीरा या ताड़ के रस का सेवन भी कर सकते हैं। इससे दर्द और जलन एकदम बन्द हो जाएगी और यूरिन भी ठीक से पास होगी।
नारियल और नींबू पानी पीएं-
यूरिनरी इनफेक्शन से बचने के लिए आपको गर्मी के मौसम में नारियल का पानी, नींबू पानी, गन्ने का जूस आदि पीना चाहिए। इससे मूत्र मार्ग से खराब उत्पाद बाहर निकल जाते हैं और यूरिनरी इनफेक्शन से बचा जा सकता है।
कोकम और आंवले का रस पीएं-
यूरिनरी इनफेक्शन की समस्या से निजात पाने के लिए आप कोकम, आंवले, बेल आदि का रस पिएं। इससे विटामिन, मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। जिससे आपको इस प्रकार की समस्याएं नहीं होंगी।
यूरिनरी इनफेक्शन होने पर आप प्रोस्टेट और जंक फूड खाने से बचें। एक्सरसाइज करने के बाद तुरंत नहाये और अपने आप को साफ सुथरा रखें और रोजाना भरपूर नींद भी लेना चाहिए।