स्वास्थ्य

Freckles : चेहरे पर नजर आ रही है झाइयां, तो इस तरह करें घरेलू उपाय से दूर

Freckles : आप अपने चेहरे पर नजर आने वाली झाइयों को हमेशा के लिए दूर करना चाहती हैं। तो कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। इससे आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2021, 7:11 PM IST
Freckles
Freckles

ज्यादा देर धूप के संपर्क में रहने, हारमोंस में बदलाव आने, हाई ब्लड प्रेशर सहित अन्य समस्याओं के कारण चेहरे पर झाइयां हो जाती है। जिन्हें दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इन उपाय से आपके चेहरे पर नजर आने वाली झाइयां तो कम होगी ही सही। साथ ही चेहरे में ग्लो भी आ जाएगा।

यह करें उपाय -

-चेहरे पर नजर आ रही झाइयों को दूर करने के लिए आप टमाटर का रस निकालें और इसमें नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूखने लगे तब इसे धो लें ।यह उपाय रोजाना इस्तेमाल करने से बहुत जल्दी फर्क नजर आएगा।

-चेहरे की झाइयों को हटाने के लिए आप शहद में नींबू का रस मिलाएं और इसे फेस पैक की तरह अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं और सूखने तक के लिए छोड़ दें। जिसके बाद चेहरे को अच्छे से धोएं।

-नींबू के रस और खीरे का रस मिलाकर पेस्ट की तरह तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब यह सुख जाए या 20 मिनट बाद इसे सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर नजर आ रही झाइयां दूर होगी और चेहरे पर ग्लो नजर आएगा।

-चेहरे पर नजर आ रही झाइयों को दूर करने के लिए कच्चे आलू का रस भी लगा सकते हैं। इससे भी बहुत जल्दी फायदा होगा।

-उड़द की दाल को पीसकर पाउडर बनाएं और इस में दही मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद स्क्रब करते हुए हटाए। इससे आपके चेहरे की झाइयां बहुत जल्दी दूर होगी।

-आप घर पर बेसन, हल्दी, जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं और इसे छोड़ दें। जब यह सुख जाए तब इसे ठंडे पानी से धोएं। इससे चेहरे पर नजर आ रही झाइयां दूर होंगी।

-टमाटर और संतरे के गूदे में पपीता और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद चेहरा धोएं।

-एलोवेरा और ग्रीन टी दोनों को एक साथ मिक्स कर चेहरे पर लगाएं और जब यह सूखने लगे तब इसे नॉर्मल पानी से धोकर चेहरा साफ करें।

उक्त उपाय करने से आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन चेहरे से झाइयां हटाने के साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आएगा। क्योंकि यह सभी चीजें प्राकृतिक है। इनसे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें