स्वास्थ्य

Increase memory : अक्सर भूलने की आदत है, तो याददाश्त बढ़ाने यह करें घरेलू उपाय

Increase memory : आपको बार बार हर बात और काम भूलने की समस्या है और आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं। तो आज से ही यह घरेलू उपाय करें। इससे निश्चित ही आपको फायदा मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2021, 12:20 PM IST
Increase memory
Increase memory

अक्सर आप कई छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं। कई बार आपको कई महत्वपूर्ण चीजें भी याद नहीं रहती है। इस कारण आपको ऑफिस से लेकर घर तक कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर ऐसी समस्या है। तो आप आज से ही कुछ घरेलू उपाय करें। जिससे निश्चित ही आपको भूलने की समस्या से राहत मिलेगी और आपकी याददाश्त बढ़ेगी।

दरअसल, पहले बढ़ती उम्र में लोगों को यह समस्या होती थी। लेकिन आजकल युवा लोगों को भी इस प्रकार की समस्या होती है। क्योंकि भाग दौड़ भरी जिंदगी में काम का अत्यधिक प्रेशर और अधिक काम होने के कारण लोग कई चीजें भूल जाते हैं। इसलिए उन्हें अपने दिमाग पर कंट्रोल करना जरूरी है। ताकि दिमाग ठीक रहे और आप किसी चीज को भूले नहीं। इसके लिए आप यह घरेलू उपाय अपनाएं।

रोज करें एक्सरसाइज-

रोजाना एक्सरसाइज करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसी के साथ आपका दिमाग भी फ्रेश रहता है। दिमाग फ्रेश रहेगा तो निश्चित ही आपकी याददाश्त भी स्ट्रांग रहेगी। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करें। हो सके तो दौड़ लगाएं, इससे नर्वस सिस्टम बेहतर होता है और आपका दिमाग भी तेज रहता है।

काम के बीच ब्रेक लें-

आप लगातार काम कर रहे हैं और आपका दिमाग एक ही जगह लगा हुआ है। तो आप बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक ले। ब्रेक लेकर आप अपने दिमाग को रिलैक्स करें। क्योंकि लगातार काम करने से आपका दिमाग थक जाता है। इसलिए बीच-बीच में ब्रेक जरूरी होता है। ब्रेक लेकर आप अपने दिमाग को तरोताजा करने में मदद कर सकते हैं।

दिन में एक झपकी जरूर लें-

आप सुबह से लेकर रात तक काम करते हैं और काम में बहुत बिजी रहते हैं। तो आपको दोपहर में कुछ देर आराम भी करना चाहिए। इस दौरान आप एक झपकी भी ले सकते हैं। क्योंकि इस बात का खुलासा शोध में भी हुआ है कि जो लोग दिन में एक बार झपकी ले लेते हैं। उनकी याददाश्त बेहतर होती है और दिमाग भी तरोताजा हो जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप घंटों तक सोए।लेकिन चंद मिनटों के लिए आप अपने दिमाग को आराम जरूर दें।

तनाव से बचें -

जिन लोगों को अत्यधिक तनाव रहता है। उन लोगों को भी भूलने की समस्या होती है। इसलिए कोशिश करें कि तनाव कम से कम ले और पर्याप्त नींद लें। क्योंकि आपकी नींद भी पूरी नहीं होती है। तो भी आप थके हारे तनावपूर्ण रहते हैं। इससे आपको भूलने की समस्या होती है। इसके लिए आप ध्यान लगाना और मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं। उससे आपको इस प्रकार की समस्या नहीं होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन