स्वास्थ्य

White Heads : चेहरे से व्हाइट हेड्स हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

White Heads : चेहरे पर नजर आने वाले व्हाइट हेड्स के कारण आपकी खूबसूरती प्रभावित होती है। इन्हें दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकती हैं।

2 min read
Aug 12, 2021
Tight skin home remedies

जिन महिलाओं की त्वचा ऑयली होती है। उनको व्हाइट हेड्स की समस्या का सामना अधिक करना पड़ता है। व्हाइट हेड्स चेहरे पर गंदगी, डेड स्किन, तेल आदि के जमा होने के कारण होते हैं। क्योंकि इनसे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और चेहरे पर ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स नजर आते हैं। व्हाइट हेड्स को दूर करने के लिए आप कुछ प्राकृतिक उपाय कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे में गजब का ग्लो भी आएगा।

बेकिंग सोडा का उपयोग करें-

चेहरे से व्हाइट हेड्स हटाने के लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडे में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अंगुलियों से सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस उपाय को करने से आपके चेहरे पर नजर आ रहे हैं व्हाइट हेड्स दूर हो जाएंगे।

नींबू का रस उपयोग करें-

अपने चेहरे से व्हाइट हेड्स हटाने के लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच नींबू का रस लें और उसमें एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और जहां पर व्हाइट हेड्स नजर आ रहे हैं। वहां पर लगाकर इसे करीब 25 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से व्हाइट हेड्स बहुत जल्दी खत्म हो जाएंगे। ऐसा सप्ताह में तीन बार कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी का उपयोग करें -

चेहरे से व्हाइट हेड्स हटाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी और चावल के आटे का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दो ताजा स्ट्रॉबेरी लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच चावल का आटा मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे आप 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और जब सूखने लगे तब इसे सादे पानी से धो लें। यह आपकी त्वचा पर नजर आ रहे व्हाइट हेट्स को दूर करने में बहुत मददगार होगा।

चन्दन का पाउडर उपयोग करें-

त्वचा पर नजर आ रहे व्हाइट हेड्स को दूर करने के लिए आप चंदन के पाउडर में टी ट्री आयल की कुछ बूंदे मिलाएं और इन्हें पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसे एक्सफोलिएट करने के लिए धीरे धीरे मालिश करें और इससे करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। इस प्रकार उक्त उपाय करने से आपके चेहरे के व्हाइट हेड्स हट जाएंगे और आप के चेहरे में गजब का ग्लो नजर आएगा।

Published on:
12 Aug 2021 12:13 pm
Also Read
View All