स्वास्थ्य

Stress Free : कहीं दूसरों का टेंशन तो अपने सिर पर नहीं ले रहे आप, इस तरह करें बचाव

Stress Free: अगर आप तनाव मुक्त रहना चाहते हैं।तो सबसे पहले इस बात पर ध्यान दें कि कहीं आप दूसरों का टेंशन अपने सिर पर तो नहीं ले रहे हैं। अगर ऐसा है। तो तुरंत इससे बचें।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2021, 2:25 PM IST
Stress Free
Stress Free

कई लोगों के पास खुद का कोई टेंशन नहीं होता है। लेकिन वह दूसरों का टेंशन अपने सिर पर ले लेते हैं। ऐसे में वह बेमतलब दिनभर तनाव में रहते हैं। जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ता है। कहीं ऐसा आपके साथ भी तो नहीं हो रहा है। अगर आप भी दूसरों का टेंशन अपने माथे पर ले रहे हैं। तो इससे बचने की कोशिश करें।

सबसे पहले आपको यह देखना होगा कि आप जिस तनाव में है। वह तनाव लेना आपके लिए जरूरी है या नहीं। कई बार आप ऐसा तनाव भी अपने सिर पर ले लेते हैं। जिससे आपका कोई लेना देना ही नहीं होता है। दरअसल आपको तनाव की भी पहचान करनी होगी। कोन सी चीज का तनाव आपको लेना है या नहीं।

ऑफिस का तनाव -

कई बार आप अपना काम तो बराबर कर रहे होते हैं। लेकिन आपके अधिनस्थ या आपके ऊपर काम कर रहे अधिकारियों द्वारा खुद का काम भी आपके ऊपर थोप दिया जाता है। ऐसे में आप दूसरों का टेंशन अपने सिर पर लेते हैं। अगर आप अपना काम पूरा कर चुके हैं। तो सामने वाले को उसका काम करने दे। दूसरों का टेंशन अपने सिर पर नहीं ले। इससे आप तनाव से बचेंगे।

मन में नहीं रखें कोई बात -

कई बार आप इस वजह से भी टेंशन में रहते हैं कि आपको कोई बात किसी को बोलना होता है।लेकिन आप बोल नहीं पाते हैं। आपको लगता है कि सामने वाले को यह ठीक नहीं लगेगा। आप इसी कारण से टेंशन में रहते हैं। इस से अच्छा है कि जो आप को ठीक नहीं लगता है। तुरंत बोल दें और आप भी टेंशन मुक्त हो।

बेवजह का तनाव नहीं लें-

कई बार आपको बेवजह का तनाव हो जाता है ।आप समय पर ऑफिस आते जाते हैं। लेकिन आपके बोस आप पर बेवजह दबाव बनाते हैं। डांटते हैं। अगर ऐसा है तो आप उनका तनाव अपने सिर पर नहीं लें और उन्हें इस बारे में बता दें कि आप समय पर आ रहे हैं और अपना काम भी समय पर कर रहे हैं।

नेगेटिव लोगों की बातों में नहीं आए-

कई बार आप नेगेटिव लोगों की बातों में आ जाते हैं। जिसके कारण आप भी तनाव में रहते हैं। वह आपको चाह कर भी आगे नहीं बढ़ने देते हैं।आपको ऐसी बातें बताते हैं जिससे आपको हर चीज में नकारात्मकता नजर आने लगती है। इसलिए आप भी नेगेटिव बातें सोचने लगते हैं। आप पॉजिटिव सोच रखें। दूसरों का तनाव अपने सिर पर नहीं ले। तो आप निश्चित ही स्वस्थ रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय