प्लांट बेस्ड डायट को वेजिटेरियन डायट के रूप में भी जाना जाता है। इस प्रकार की डायट में ज्यादातर मात्रा उन चीजों की शामिल होती है, जो हमें सीधे तौर पर पेड़-पौधों से प्राप्त होती हैं। इसमें फल, सब्जी, नट्स आदि शामिल हैं। इस तरह की डायट के कई तरह के फायदे होते हैं, जो बॉडी को फिट रखने के साथ ही उसे बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।
नई दिल्ली। जो लोग प्लांट बेस्ड डायट फॉलो करते हैं वह नॉन-वेज खाने वालों के मुकाबले ज्यादा फिट होते हैं। इतना ही नहीं इस डायट को फॉलो करने से वजन भी तेजी से कम होता है। यही वजह है कि बीटाउन की कई हसीनाओं ने भी वजन कम करने व खुद को फिट रखने के लिए नॉन-वेज छोड़ वेजिटेरियन डायट अपना ली है।एक रिसर्च के मुताबिक, फल, सब्जियां, ग्रेन्स आदि प्लांट बेस्ड चीजों से कैंसर का खतरा कम होता है। इनमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ट्यूमर ग्रोथ को बनने से रोकने के साथ ही हेल्दी बॉडी सेल्स के नुकसान होने से रोकते हैं। साथ ही डैमेज हुए सेल्स को रिपेयर करने में भी मदद करते हैं। सब्जियों और फलों व नट्स में पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें विटमिन, मिनरल्स, ऐंटीऑक्सिडेंट और फाइबर होते हैं।
धीरे धीरे लाए बदलाव
एक ही रात में डायट में परिवर्तन करना सही नहीं है।अगर कोई व्यक्ति प्लांट-बेस्ड डायट फॉलो करना चाहता है तो उसे धीरे-धीरे अपनाएं। छोटे और सही बदलाव करना इसमें जरूरी है। डायट में होने वाला ये बदलाव एक या दो हफ्तों के लिए नहीं बल्कि लंबे समय के लिए होना है।शरीर को डायट अपनाने में भी वक्त लगता है। इसलिए धीरे-धीरे किए गए बदलाव व्यक्ति के लिए सही साबित होंगे।अगर कोई व्यक्ति जल्दबाजी में आकर डायट में बदलाव करता है तो उसे भविष्य में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
खाने पीने की चीज़ों में इन बातों पर गौर करें
ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जी, दाल और साबुत अनाज जैसी चीजें खरीदें। हैमशॉ का कहना है कि, वे हमेशा लोगों को शॉपिंग करते हुए नई और हेल्दी चीजों पर फोकस करने की सलाह देती हैं। जैसे अगर चीज खरीद रहे हैं तो वीगन लें। मीठे में डार्क चॉकलेट और दूध वाली चीजों में बादाम का दूध खरीद सकते हैं।
सुबह का नाश्ता
प्लांट बेस्ड डाइट प्लान आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त करने में मदद करता है। आप नाश्ते में ग्रीक योगहर्ट भी शामिल कर सकते हैं और इसे नट्स के साथ सेवन कर सकते हैं और ओमेगा -3 फैटी एसिड के लिए आप एक बड़ा चम्मच फ्लैक्स सीड शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नट्स के साथ होल-ग्रेन टोस्ट का भी सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े-Heart problems: क्या ठंड में अधिक होती है हार्ट फेल्योर की समस्या
खाने में इन चीज़ों का रखें ख्याल
खाने में आप टमाटर के साथ ग्रील्ड पोर्टोबोल्लो मशरूम का उपभोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप भुना हुआ शकरकंद भी खा सकते हैं। ब्राउन राइस और काले सेम में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है।