स्वास्थ्य

Covid-19 वैक्सीन के लिए ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट, पढ़ें पूरा प्रोसेस

Covid-19 Vaccine Appointment: देश भर में सभी जगहों पर कोरोना वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी गई है। अब बिना अपॉइंटमेंट के वैक्सीन मिल पाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में वैक्सीन बुक करवाने के लिए आपको सबसे पहले मोबाइल एप्लीकेशन का चयन ...
2 min read
• •
Updated: 19 May 2021, 2:45 PM IST
Covid-19 Vaccine Appointment

Covid-19 Vaccine Appointment: कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से वृद्धि होने के साथ ही केंद्र और राज्यों की सरकारों ने टीकाकरण में तेजी दिखाई है। वर्तमान में हमारे पास सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड (covishield), भारत बायोटेक की कोवैक्सिन (Covaxin) और रूस की स्पुतनिक-V (sputnik V) वैक्सीन उपलब्ध है। कोविशील्ड और कोवैक्सिन देश में करोड़ो लोगों को लगाई जा चुकी हैं, लेकिन देश में टीकाकरण को गति देने के उद्देश्य से अन्य देशों से भी वैक्सीन मंगाई जा रही है। रुसी वैक्सीन स्पुतनिक-V भी cowin पोर्टल पर उपलब्ध हो चुकी है। 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग वाले भारतीय नागरिक अब अपॉइंटमेंट बुक करवाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। आज हम आपको वैक्सीन बुक करवाने की पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

Covid-19 Vaccination center
कोरोना वैक्सीन बुक करवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी वैक्सीन सेंटर का चयन करना होगा। 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लिए वैक्सीन सेंटर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन 18+ के लिए वैक्सीन सेंटर अभी बहुत ही कम हैं। ये सेंटर वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर बदलते रहते हैं। अतः कोरोना वैक्सीन अपॉइंटमेंट के लिए अपने नजदीकी 2-3 सेंटर को विकल्प के रूप में लेकर रखें। यदि वैक्सीन सेंटर नजदीक के जिले में है, तो वहां भी जाकर वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

How to Check nearest vaccination center and slots availability
वैक्सीन लगवाने के लिए 18+ के युवाओं को अपॉइंटमेंट बुक करवाना जरुरी है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1. सबसे पहले Cowin की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन पर जाएं।
2. नए यूजर रजिस्ट्रेशन करें और पहले से रजिस्टर्ड यूजर सीधे लॉगिन करें।
3. लॉगिन करने के बाद अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएं।
4. यहां नई टैब में जिले का चयन करके या पिन कोड दर्ज करके वैक्सीन सेंटर और स्लॉट की उपलब्धता देखी जा सकती है।


कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों के पास सेंटर और वैक्सीन चुनने का विकल्प भी मौजूद है। लेकिन कुछ वैक्सीन की कमी होने के चलते उन्हें बहुत कम सेंटर पर उपलब्ध करवाया गया है। वैक्सीन सेंटर के सामने उपलब्ध वैक्सीन का नाम भी दिया जाता है। ज्यादातर जगहों पर covid vaccine booking time निश्चित नहीं किया गया है। वैक्सीन बुकिंग के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. वैक्सीन बुकिंग के लिए शाम 7:30 बजे cowin पर लॉगिन कर लें।
2. अपने नजदीकी सेंटर के लिए तारीख और जिले का चयन करें या सीधे पिन कोड दर्ज करें।
3. इसके बाद सर्च के बटन पर तब तक क्लिक करते रहें जब तक कि कोई वैक्सीन सेंटर उपलब्ध नहीं हो।
4. वैक्सीन सेंटर के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। किसी भी वक्त स्लॉट उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
5. वैक्सीन सेंटर आने के बाद दिए गए View slot पर क्लिक करें।
6. नई टैब में 9 बजे से 5 बजे तक के समय में स्लॉट का चयन करें।
7. अपॉइंटमेंट बुक होने के साथ ही आपके मोबाइल पर सन्देश भी आ जाएगा। वैक्सीन सेंटर पर जाते समय आईडी कार्ड भी साथ में लेकर जाएं, जो रजिस्ट्रेशन के वक्त लगाया गया है।

इन टिप्स को आजमाने से पक्का मिलेगा वैक्सीन का स्लॉट!
वैक्सीन बुक करवाने के लिए नजदीकी सेंटर का पिन कोड और उमंग मोबाइल एप्लीकेशन होना जरुरी है। उमंग मोबाइल एप्लीकेशन में आपको बुक अपॉइंटमेंट के अंदर कैप्चा दर्ज नहीं करना होगा। कैप्चा दर्ज करने में अधिक समय लगता है और ऐसे में स्लॉट पहले से बुक हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत