स्वास्थ्य

ऑक्सीजन के लेवल को ठीक रखता है Vitamin B12, प्राकृतिक रूप से ऐसे करें इसे बूस्ट

Vitamin B12 : हमारा शरीर कोशिकाओं से मिलकर बना है और इन कोशिकाओं को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों के बिना हमारा शरीर कुछ नहीं कर पाता है। इनमें से विटामिन बी12 एक शरीर का लिए बहुत जरूरी विटामिन माना जाता है। इसका लेवल कम होने पर हमें अनेको बीमाीर गले लगा सकती हैं। विटामिन बी12 को कोबालामिन भी कहा जाता है।

2 min read
Aug 28, 2024
Vitamin B12

Vitamin B12 : हमारा शरीर कोशिकाओं से मिलकर बना है और इन कोशिकाओं को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों के बिना हमारा शरीर कुछ नहीं कर पाता है। इनमें से विटामिन बी12 (Vitamin B12) एक शरीर का लिए बहुत जरूरी विटामिन माना जाता है। इसका लेवल कम होने पर हमें अनेको बीमाीर गले लगा सकती हैं। विटामिन बी12 को कोबालामिन भी कहा जाता है।

विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए हमें फूड्स, सप्लीमेंट्स आदि कि आवश्यकता होती है क्योंकि हमारा शरीर खुद से इसका प्रोडेक्शन नहीं कर पाता है। विटामिन बी12 (Vitamin B12) प्राकृतिक रूप से सबसे से ज्यादा एनिमल प्रोडक्टस में पाया जाता है।

विटामिन बी12 कुछ अन्य फूड्स और ओरल सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन के रूप में भी मिलता है। विटामिन बी12 हमारे शरीर में कई जरूरी कार्य करता है, जिसमें नर्वस सेल की फंक्शनिंग, रेड ब्लड सेल्स का निर्माण और डीएनए सिंथसिस के लिए शामिल हैं। इसलिए शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आज हम बताएगें प्राकृतिक तौर पर कैसे बढाए विटामिन बी12 लेवल

ऐसे बढ़ाए विटामिन बी12 का लेवल How to increase the level of Vitamin B12

पाचन तंत्र को रखें ख्याल

शरीर में ​किसी भी सामग्री को पचाने के लिए पाचन तंत्र का सही होना बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी12 अवशोषण यानी अब्जॉर्प्शन के लिए पाचन तंत्र का सही होना जरूरी है। इसलिए पाचन तंत्र को सही रखना चाहिए।

हीमोग्लोबिन का स्तर सही होना जरूरी

यदि ​हमारा हीमोग्लोबिन का स्तर सही नहीं रहेंगा तो विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी होते ही हम तुरंत एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। इसलिए शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाना बहुत जरूरी है।

शराब का परहेज

शराब पीना हर तरीके से सेहत के लिए हानिकारक है। खासकर ज्यादा मात्रा में इसे पीने से पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है और मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। ऐसे में शरीर में विटामिन बी12 की कमी को रोकने के लिए शराब से परहेज करें।

सप्लीमेंट्स और एनीमल बेस्ड फूड्स सेवन

हम सप्लीमेंट्स के माध्यम से विटामिन बी12 को बढ़ा सकते हैं। शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए हम ओरल बी12 सप्लीमेंट या बी12 रिच मल्टीविटामिन को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही आप एनीमल बेस्ड फूड्स भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Also Read
View All

अगली खबर