स्वास्थ्य

Diet for Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में इन 5 फूड्स को जरूर करना चाहिए शामिल, ब्लड शुगर लेवल रहेगा नियंत्रित

Diet for Diabetes Patients: शरीर में शुगर लेवल के बढ़ने के कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। मधुमेह से पीड़ित लोग अपने खान-पान को नियंत्रित कर इसके जोखिमों को कम कर सकते हैं।
2 min read
diabetic-patient.jpg

New Delhi: डायबिटीज के मरीजों को अपने रोजाना डाइट पर खास ख्याल रखना चाहिए। दुनियाभर में ज्यादातर लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं। शरीर में शुगर लेवल के बढ़ने के कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। मधुमेह से पीड़ित लोग अपने खान-पान को नियंत्रित कर इसके जोखिमों को कम कर सकते हैं। सुबह के नाश्ता से लेकर रात के डिनर तक का उन्हें विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। खान-पान में थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल आपके खानपान पर सबसे ज्यादा निर्धारित होता है। अगर आप अपने खाने में कुछ अस्वस्थ आहार ले रहें हैं तो वो आपके शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। मधुमेह से पीड़ित लोग हर चीज नहीं खा सकते हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को खाते समय हमेशा एक बात ध्यान रखना चाहिए कि वो जो भी खा रहे हैं उससे ब्लड शुगर का लेवल तो नहीं बढ़ेगा। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को अपने डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल हमेशा नियंत्रित रहेगा।

छोले या चने

छोले और चने का सेवन स्वास्थ्य के बहुत लाभदायक होता है। ये विटामिन-सी, विटामिन-ई और बेटा-कारोटीन के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इनमें मौजूद उच्च मात्रा में फाइबर आपके पाचन-क्रिया को बेहतर बनाता हैं। छोले और चने से प्राप्त होने वाला कार्बोहाइड्रेट्स डायबिटिक्स के लिए कम नुकसानदायक होता है। इसीलिए, मधुमेह यानि डायबिटीज में चने का सेवन अच्छा और फायदेमंद माना जाता है। इसे आसनी से हम अपने घरों में रख भी सकते हैं।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट को एंटी-ऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में रहता है। साथ ही, इसमें प्रचुर मात्रा में फ्लेवनॉल्स होते हैं जिसका डायबिटीज के मरीजों के शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, आपको वाइट या मिल्क चॉकलेट के सेवन से बचना चाहिए।

पिस्ता

पिस्ता डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बहुत जल्दी कंट्रोल में आ जाता है। पिस्ता खाने से आपके शरीर हमेशा ऊर्जावान रहता है। साथ ही इसमें प्रोटीन और फैट भी पाए जाते हैं जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है।

चिया सीड्स

चिया बीज में बहुत सारे औषधीय गुण पाए पाएं जाते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व मधुमेह को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके रोजाना सेवन से डायबिटीज का खतरा कम होता है।

पीनट बटर

पीनट बटर में मौजूद विटामिन-ई, मेग्निशियम और मेग्नीज ब्लड शूगर के लेवल को कंट्रोल करने का मददगार होता है। पीनट बटर को सप्ताह में कम से कम पांच दिन तक दो-दो चम्मच खाने से मधुमेह से होने वाले जोखिम को 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
14 Sept 2021 12:33 pm
Also Read
View All
Wonderland Syndrome: आंखों के सामने छोटी-बड़ी दिखने लगती हैं चीजें, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है यह वंडरलैंड सिंड्रोम

International Stuttering Awareness Day: बोलने में हकलाहट क्यों होती है, द स्टटरिंग फाउंडेशन से जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजहें

Geographic Tongue Cause: जीभ पर उभर रहे हैं लाल धब्बे, जगह और आकार भी बदल रहे हैं, मेयो क्लिनिक से जानें Geographic Tongue की वजह

Angular Cheilitis: होंठों के कोनों पर बार-बार पड़ रही हैं दरारें? NCBI ने बताया विटामिन की कमी या इंफेक्शन हो सकता है कारण

कपड़े, बेल्ट या लंबे समय तक बैठने से त्वचा पर सूजन और पित्ती? हो सकती है Delayed Pressure Urticaria, डर्मनेट जानें लक्षण