स्वास्थ्य

Health Tips: गले की खराश में फायदेमंद है नमक के पानी से गरारे करना, अपनाएं यह तरीका

Health Tips: नमक के पानी के गरारे को वायरस और बैक्टीरिया को रोकने, मुंह तथा गले में संक्रमण की संभावना को कम करने और कुछ मामलों में सूजन से राहत देने के लिए मूल्यवान माना गया है।
3 min read
• •
Updated: 28 Oct 2021, 5:59 PM IST
sore_throat.jpg

नई दिल्ली। Health Tips: नमक के पानी से गरारे करना एक आसान, सुरक्षित और किफायती घरेलू उपाय है। क्योंकि इसमें अधिक मेहनत और समय भी नहीं लगता है। केवल 2 अवयव नमक और पानी आवश्यक होते हैं। इसका उपयोग अक्सर गले में खराश, वायरल श्वसन संक्रमण जैसे सर्दी, या साइनस संक्रमण के साथ एलर्जी या अन्य हल्के मुद्दों के लिए भी भी किया जाता है। संक्रमण से राहत दिलाने में नमक के पानी से गरारे करना फायदेमंद हो सकता है।

इस उपचार को 6 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के उपयोग करने अथवा जिस किसी को भी आसानी से गरारे करना आता है, उनके लिए सुरक्षित माना गया है। चूंकि यह एक प्राकृतिक, किफायती और सुविधापूर्ण उपचार भी है, इसलिए इसे कुछ बीमारियों के लिए एक मानक घरेलू उपचार माना जाता है। गले की खराश में तो यह एक प्रभावी उपाय है। आइए जानते हैं कि किस तरह नमक के पानी के गरारे करने से गले की खराश में आराम मिलता है तथा इसे करने के तरीके के बारे में...

हालांकि यह एक पुराना घरेलू उपचार है, फिर भी चिकित्सकों द्वारा गले के दर्द के लिए खारे पानी से गरारे करने की सलाह दी जाती है। खराश होने पर लोगों को गले में दर्द तथा सूजन जैसी परेशानियां महसूस होने लगती है। जिसके कारण खाने-पीने में दिक्कत होने लगती है। गले की खराश के पीछे के कारणों में वायरल तथा बैक्टीरियल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम आदि शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

कई बार इस समस्या से परेशान होने पर तथा इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन भी करते हैं। परंतु दवाइयां लेने के अलावा घर पर नमक के पानी के गरारे करके भी गले की खराश को कम किया जा सकता है। इससे आपको जल्द आराम भी मिल जाता है।

कैसे तैयार करें-
एक बर्तन में एक कप पानी लेकर उसे हल्का गुनगुना करें और पानी में चुटकी भर नमक मिलाएं। गरारे करने के लिए गर्म पानी ठंडे की तुलना में खराश में अधिक आराम पहुंचाता है। इसके अलावा गर्म पानी नमक को पानी में आसानी से घुलने में भी मदद करता है। यदि आप महीन आयोडीन या टेबल सॉल्ट के स्थान पर मोटे समुद्री नमक का उपयोग कर रहे हैं, तो नमक का घोल आदर्श हो सकता है। वैसे आप नमक के पानी से गरारे करने के लिए किसी भी तरह के नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गरारे कैसे करें-
अपने गले के पिछले हिस्से में नमक के पानी को लेकर जब तक आप संभाल सकें तब तक पानी से गरारे करें। उसके बाद पानी को मुंह में चारों ओर घुमाएं। और फिर कुल्ला करने के बाद इसे सिंक में थूक दें। हालांकि से निकला भी जा सकता है परंतु यदि आप दिन में कई बार मुंह धोते और कुल्ला करते हैं, तो बहुत अधिक नमक का पानी निगलने से यह आपको डिहाइड्रेट कर सकता है। क्योंकि बहुत अधिक नमक का पानी पीने से कैल्शियम की कमी और उच्च रक्तचाप जैसे स्वास्थ्य जोखिम भी हो सकते हैं। इसलिए प्रतिदिन कम से कम दो बार गरारे करने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 Oct 2021, 5:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस