स्वास्थ्य

ऐसे रख सकते है गर्भ में गर्भस्थ शिशु का ख्याल

सवाल: गर्भावस्था में किन बातों का ध्यान रखा जाए कि शिशु को स्वस्थ हो? अनिमेश
less than 1 minute read
Jul 17, 2020
ऐसे रख सकते है गर्भ में गर्भस्थ शिशु का ख्याल
ऐसे रख सकते है गर्भ में गर्भस्थ शिशु का ख्याल

सवाल: गर्भावस्था में किन बातों का ध्यान रखा जाए कि शिशु को स्वस्थ हो? अनिमेश
जवाब: गर्भावस्था में महिला कोई भी दवा अपने मन से न लें। इसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ सकता है। शुरू के तीन महीने में बुखार, सर्दी-खांसी या शरीर पर दाने होते हैं तो डॉक्टरी सलाह लें। इसमें रुबेला, साइटोमीजेलो वायरस हो सकता है। इससे शिशु पर असर पड़ सकता है। शुरू के तीन-चार महीने में एक्सरे कराने से भी शिशु को नुकसान हो सकता है। मां का आहार में संतुलित चीजें शामिल करें।
सवाल: बरसात के मौसम में बच्चों में किन बीमारियों का आशंका रहती है? राम प्रकाश और अनेक पाठक
जवाब: बरसात में संक्रामक और मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों को कच्ची, बासी और ठंडी चीजें खाने को न दें। उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। पूरे बांह के कपड़े पहनाएं। बच्चों के सोने वाली जगह मच्छरदानी या मच्छर भगाने के उपाय करें। हमेशा पक्का और हल्का खाना दें। भारी भोजन से पाचन बिगड़ सकता है। बारिश में भीगने से बचाएं। वायरल इंफेक्शन का खतरा रहता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
17 Jul 2020 04:35 pm