स्वास्थ्य

Health Tips: गर्मियों में बच्चों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नही पड़ेगा सेहत पर बुरा असर

Health Tips: गर्मियों के मौसम और चिलचिलाती धूप में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्मियों की वजह से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बच्चों का ध्यान जरूर रखें। कुछ ऐसे टिप्स भी है जिसे अपनाकर आप बच्चों का ध्यान अच्छे से रख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2022, 4:59 PM IST
Health Tips: गर्मियों में बच्चों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नही पड़ेगा सेहत पर बुरा असर
How to take care of babies in summer

Health Tips: गर्मियों के मौसम में बच्चों की देखभाल करने की बहुत ही जरूरत होती है। बच्चे अपनी समस्या को समझा नहीं पाते हैं, इसलिए बच्चों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। गर्मी में बच्‍चे को लू लगने, घमौरियों और त्‍वचा से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। बच्चों को गर्मियों से बचाए रखने के लिए पेरेंट्स बच्चों के सेहत का विशेष ध्यान रखें। साथ ही उनके खाने से लेकर उपयोग करने वाली चीजों का भी विशेष ध्यान रखें। बच्चों की देखभाल करने के समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है। जिससे उनको नुकसान न पहुंचे। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मियों में बच्चों की देखभाल करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में

गर्मियों में बच्चों की देखभाल करने के टिप्स

1. बच्चों को हाइड्रेट रखें
गर्मियों में बच्चों को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आप बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिलाने की कोशिश करें और अगर बच्चा 6 महीने से कम उम्र का है तो उसे समय-समय पर दूध पिलाते रहें। ऐसा करने से बच्चों के शरीर की गर्मी कम लगती है और ये हाइड्रेट रखने में मददगार होता है।
यह भी पढ़े: जानिए मशरूम के है कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

2. घमौरियां से बचाएं
गर्मियों के मौसम में शरीर में पसीने होने और हवा न लगने के की वजह से बच्चों को घमौरियां होने लगती है। ऐसे में बच्चों को घमौरियों से बचाने के लिए उन्हें सूती कपड़े ही पहनाएं। जिससे बच्चों के शरीर में हवा लगे। इसके अलावा, घमौरियां को दूर करने के लिए बच्चों को बेबी पाउडर भी लगाएं।

3. कॉटन के ढीले कपड़े पहनाएं
गर्मी के मौसम में बच्चों को कॉटन के ढीले कपड़े ही पहनाएं। क्योंकि बच्चों को टाइट कपड़े पहनाने पर बच्चों को काफी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में गर्मियों से बचाने के लिए छोटे बच्चों को आरामदायक और ढीले ढाले कॉटन के कपड़े ही पहनाया करें।
यह भी पढ़े: बच्चों को हेल्दी बनाए रखने के लिए उनके डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

4. धूप के समय बच्चों को बाहर लेकर न जाएं
सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक तेज गर्मी पड़ती है। इसलिए छोटे बच्चों को धूप से बचाने के लिए घर से बाहर लेकर न जाएं। क्योंकि बच्चों की स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है। बाहर जाने की वजह से बच्चों को स्किन और सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
9 Jun 2022, 4:59 PM IST
Published on: