स्वास्थ्य

108 लोगों ने एक साथ कोरोना संक्रमण को हराया

- स्वस्थ्य हुए मरीज एक साथ लौटे घर - चिरायु हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने बताए कोरोना को हराने के नुस्खे
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2020, 11:12 AM IST
rajasthan corona recovery rate, Coronavirus Outbreak
rajasthan corona recovery rate, Coronavirus Outbreak

मध्यप्रदेश के रेड जोन यानि राजधानी भोपाल ने कोरोना संक्रमण पर एक बड़ी जीत दर्ज की है। इसके तहत भोपाल के चिरायु अस्पताल से कोरोना संक्रमित 108 मरीज एक साथ स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना हो गए हैं। राजधानी भोपाल में यह पहला मौका है जब एक साथ 108 लोग कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ्य होकर अपने अपने घर रवाना हुए हैं।

वहीं इससे पहले चिरायु हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने मीडिया को बताया कि हम कैसे इम्यूनिटी को बढ़ाकर कोरोना हो हरा सकते हैं। उनके अनुसार कोरोना से डरना ही हमको उससे हराता है, क्योंकि कोरोना होने का डर हमारी हार्टबीट से लेकर कई ऐसी चीजें बढ़ा देता है जो हमारे जीवन के लिए घातक होती है। जबकि कोरोना होने पर हमें आराम की जरूरत होती है, अपनी आॅक्सीजन की जरूरत को लिमिट करने की जरूरत है। इस समय हमें प्रोटीन्स, मिनरल्स आदि को लगातार लेते रहना चाहिए। लगातार पानी पीते रहना चाहिए।

जानकारों का भी मानना है कि हम सावधानी रखकर इसे आसानी से हरा सकते हैं। हमें कोरोना के मरीजों के उपचार के साथ ध्यान देने, उन्हें आराम देने और प्यार देने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: