स्वास्थ्य

किडनी और आंखों पर गंभीर असर डाल सकती है टाइप 2 डायबिटीज, दिखें ऐसे लक्षण तो न करें अनदेखा

डायबिटीज एक प्रकार की गंभीर बीमारी है, ये आमतौर पर गलत लाइफस्टाइल, खान-पान को फॉलो करने से हो जाती है, ऐसे में आज हम आपको आज हम आपको डायबिटीज से जुड़ी इन बातों के बारे में बताएंगें।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2021, 1:26 PM IST
किडनी और आंखों पर गंभीर असर डाल सकती है टाइप 2 डायबिटीज, दिखें ऐसे लक्षण तो न करें अनदेखा
how type 2 diabetes effects the eyes and kidney health

नई दिल्ली। डायबिटीज आजकल एक आम बीमारी बन गई है, ये ज्यादातर गलत लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते हो जाती है। वहीं डायबिटीज जैसी बीमारी के गिरफ्त में आजकल युवा पीढ़ी को आते हुए भी देखा जा सकता है। माना जाता है कि डायबिटीज अधिकतर बढ़ते हुए उम्र के साथ हो सकती है, लेकिन वहीं आजकल ये डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी किसी को भी हो सकता है। आपको बताते चलें कि डायबिटीज दो प्रकार की होती हैं टाइप 1 और टाइप 2। आज हम आपको बताएंगें कि किडनी और आंखों पर गंभीर असर डाल सकती है टाइप 2 डायबिटीज, इसके लक्षणों को न करें इग्नोर।

सही से न देख पाना
यदि आपको भी आंखों से जुड़ी हुई समस्या हो जाती है तो ये भी एक प्रकार का डायबिटीज टाइप 2 का लक्षण हो सकता है। डायबिटीज के पेशेंट्स में ज्यादातर आँखों की रोशनी कम होते जाना का खतरा बना ही रहता है। यदि आपको टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारी है तो ऐसे में आपको भी धुंधला दिखाई दे सकता है। वहीं यदि इस बीमारी और आंखों की सेहत पर सही तरीके से ध्यान नहीं दिया जाए तो आंखों में समस्या का बढ़ने का डर दो गुना हो जाता है। इसलिए शुरुआत में ऐसे लक्षणों को इग्नोर न करें। और आंखों की जांच से लेकर डायबिटीज की सही तरीके से समय-समय पर जांच जरूर कराएं।

बार-बार वाशरूम आना
यदि आपको भी बार-बार वाशरूम जाना पड़ता है तो ये भी एक गंभीर लक्षण हो सकता है। बारहै कि -बार वाशरूम जाने का मतलब ये भी हो सकता है कि आपके शरीर में ब्लड शुगर के लेवल बढ़ा हुआ भी हो सकता है। वहीं आपको टॉयलेट के न आते हुए ऐसा लगता है कि आपको बार-बार आ रही है। इस बात पर भी गौर करें कि दिन से ज्यादा रात के समय ज्यादा पेशाब आती है जो ये भी शुगर का लक्षण माना जाता है। ऐसे में यदि आपको भी बार-बार ऐसा महसूस कि वाशरूम आ रहा है। तो इस लक्षण को बिलकुल भी अनदेखा न करें।

स्किन में समस्या
डायबिटीज वाले पेशेंट्स को अधिकतर देखने को मिल जाता है कि उनके यदि कहीं भी चोट या घाव है तो वो जल्दी से ठीक नहीं होते हैं। उनके चोट या घाव को ठीक होने में बहुत समय लगता है। स्किन में रूखापन, खुजली और दाग भी पड़ सकते हैं। इसको डायबिटीज का एक आम संकेत माना जाता है। आपको बताते चलें कि इसे 'एंथोसिस नाइग्रिकन्स के रूप में जाना जाता है। ये एक ऐसी स्थिथि होती है जब शरीर में थायरॉयड का अधिक बढ़ जाता है। वहीं यदि स्किन में एलेर्जी बार-बार बढ़ रही है तो आपको डायबिटीज का चेक अप जरूर करवा लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Nov 2021, 1:26 PM IST
Published on: