एवोकाडो को सुपरफूड कहा जाता है। यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत होता है। ऐसे में पोटेशियम की कमी से जूझ रहे लोग अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं।
शरीर में पोटेशियम का स्तर कम हो जाने की समस्या को हाइपोकैलेमिया कहा जाता है। पोटैशियम आपके शरीर के लिए आवश्यक खनिजों में से एक है। आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने और सही ढंग से कार्य करने के लिए जो गतिविधियां संपादित होती है, उनमें से कुछ के संचालन में पोटेशियम भी भागीदार होता है। पोटेशियम आपके शरीर में तंत्रिका कार्यों को सही ढंग से करवाने, मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने और शरीर में लिक्विड बैलेंस को बनाए रखने में सहायक होता है। हाइपोकैलेमिया यानी पोटेशियम की कमी से ग्रस्त व्यक्ति को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं पोटेशियम की कमी के लक्षण और इसकी कमी को दूर करने के लिए किन पदार्थों का सेवन करना चाहिए...
हाइपोकैलेमिया के लक्षण
1. अक्सर कमजोरी, घबराहट और थकान रहना
2. शरीर का सुन्न पड़ जाना या झुनझुनी महसूस होना
3. मांसपेशियों में ऐंठन होना
4. पाचन गड़बड़ रहना
5. श्वसन संबंधी समस्याएं
पोटेशियम की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं
1. पालक
फोलेट, विटामिन ए, मैग्नीशियम, विटामिन के, आयरन आदि पोषक तत्वों से समृद्ध पालक एक ऐसी सब्जी है, जिसे आपके स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद बताया गया है। साथ ही पालक में पोटेशियम भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। आप एक कप पालक का सेवन करके अपनी दैनिक आवश्यकता का लगभग 12 फ़ीसदी पोटेशियम ग्रहण कर सकते हैं।
2. एवोकाडो
एवोकाडो को सुपरफूड कहा जाता है। यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत होता है। ऐसे में पोटेशियम की कमी से जूझ रहे लोग अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, एवोकाडो का सेवन आपको मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर आदि समस्याओं से भी आराम दिला सकता है। पोटेशियम के अलावा एवोकाडो में मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ई, के और फाइबर भी मौजूद होते हैं।
3. केला
केले को भी पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत माना गया है। केले के सेवन से पोटेशियम प्राप्त होने के साथ ही यह आपके दांतों, हड्डियों और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कई पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण केले का सेवन इम्यूनिटी बूस्टर करने के लिए भी किया जा सकता है।