स्वास्थ्य

आइस क्यूब से आएगा आपकी त्वचा पर निखार, इस तरह करें इस्तेमाल

आइस क्यूब से आएगा आपकी त्वचा पर निखार, इस तरह करें इस्तेमाल
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 7:14 PM IST
आइस क्यूब से आएगा आपकी त्वचा पर निखार, इस तरह करें इस्तेमाल
आइस क्यूब से आएगा आपकी त्वचा पर निखार, इस तरह करें इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में आप अपनी त्वचा को निखारने के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान नहीं रहेगी। इसी के साथ आपको स्किन संबंधी कई समस्याओं से राहत मिलेगी । अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो भी आइस क्यूब आपके चेहरे के लिए फायदेमंद है।

आपको बता दें कि स्किन आइसिंग को कायरोथेरेपी भी कहा जाता है। इसे स्पा में भी स्किन ट्रीटमेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे आईस फेशियल के रूप में भी जाना जाता है। इसके लिए आप आइस क्यूब को कुछ समय के लिए प्रभावित जगह पर रख दे। इससे खून का दौरा बढ़ता है और चेहरे पर टाइटनेस आती है। इस प्रकार से यह आपके चेहरे के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होती है। लेकिन इसे करने का तरीका सही होना चाहिए। तभी इसका फायदा मिलता है।

स्किन आइसिंग करने के लिए आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करना होगा। ताकि अगर आपके चेहरे पर गंदगी या ऑयल है, तो वह निकल जाए। इसके बाद एक सॉफ्ट कपड़े में आप आइस क्यूब के तीन से चार पीस रखें और जब वह पिघलने लगे तब इससे अपने चेहरे पर हल्के हल्के मसाज करें। इसके बाद आप चेहरे के हर हिस्से पर मसाज करें। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि मसाज सर्कुलर मोशन में ही करें और इसके बाद जब चेहरा सूख जाए तो आप मॉश्चराइजर जरूर लगाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि ऐसा आप 10 मिनट से ज्यादा ना करें। क्योंकि अगर आपकी त्वचा ड्राई है। तो आप हफ्ते में दो बार भी आइस से मसाज कर सकते है।

आप आइस क्यूब का इस्तेमाल एलोवेरा आइस क्यूब के रूप में भी कर सकते हैं। यानी आप पहले एलोवेरा के पत्ते से उसका जेल निकाल ले। उसे ग्राइंड करें और पानी के साथ मिक्स करके उसे फ्रिज में रख दें। आप उसे आइस्क्यूब की तरह यूज करें। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं विटामिंस होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदे होते है। इसी प्रकार आप ग्रीन टी की भी आइस क्यूब बना सकते हैं। आपको इस्तेमाल इसी तरीके से करना है। आप हल्दी की भी आइस बना सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, एक्ने, मुहासे यह सब दूर होंगे।

आइस क्यूब से मसाज करने पर आपको थकान से काफी राहत मिलेगी। अगर आपकी आंखों में जलन हो रही है। आप काफी देर से स्क्रीन पर काम कर रहे हैं। तो आइस्क्यूब से मसाज करने पर आपको काफी फ्रेश महसूस होगा। आप आंखों की मसाज करने के लिए एक सॉफ्ट कपड़े में आइस क्यूब को लपेटे और आंखों के नीचे हल्के हाथ से मसाज करें। अगर आपकी त्वचा सनबर्न से जूझ रही है। तो आप के लिए आइस क्यूब से मसाज करना एक मददगार फॉर्मूला रहेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत