स्वास्थ्य

ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है तो प्रोनिंग से मिल सकता है आराम

ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है तो प्रोनिंग से मिल सकता है आराम
2 min read
• •
Updated: 4 May 2021, 3:21 PM IST
ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है तो प्रोनिंग से मिल सकता है आराम
ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है तो प्रोनिंग से मिल सकता है आराम

कोरोना महामारी के दौर में ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद व्यक्ति गंभीर स्थिति में जाने लगता है। इस स्थिति को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि वर्तमान में हालात बद से बदतर नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है। तो वह समय रहते प्रोनिंग प्रक्रिया भी अपना सकता है। इससे काफी फायदा मिलेगा। लेकिन मेडिकल सेवा भी लेते रहे।

आपको बता दें कि प्रोनिंग प्रक्रिया से फेफड़ों को मजबूत किया जा सकता है। इसके तहत पेट के बल लेटना और सिर नीचे की ओर झुकाना है। बताया जाता है कि अमेरिका में प्रोनिंग की प्रक्रिया लोग सालों से कर रहे हैं और कुछ लोगों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा भी बनाया हुआ है। लेकिन कोरोना काल में अब यह सभी देशों में आजमाई जा रही है। क्योंकि यह बहुत आसान भी है।

जानकारी के अनुसार अगर आप कोरोना संक्रमित हो गए हैं और होम क्वॉरेंटाइन किया है। या फिर आपको एडमिट करना है, लेकिन जब तक ऑक्सीजन मिलना शुरू नहीं हो, तब तक आप प्रोनिंग का सहारा ले सकते है। आपका अक्सीजन लेवल 94% के नीचे आ रहा है।तब आपको मेडिकल सेवा मिले इससे पहले आप इस प्रक्रिया को कर सकते हैं।

इसके लिए आपको पेट के बल लेटना होता है। इस प्रक्रिया के लिए आप घर में मौजूद तीन तकियों का इस्तेमाल करें। इस दौरान यह सुनिश्चित करना है कि हम भले ही पेट के बल लेटे हैं लेकिन हमारा पेट दबना नहीं चाहिए। इस प्रकार आपको एक तकिया अपर चेस्ट के नीचे रखना है। दूसरा तकिया आपको हिप बोन के नीचे रखना है। यहां 2 तकिये भी लगा सकते है। इससे आपका पेट बिस्तर से दबेगा नहीं। और तीसरा तकिया पैरों के नीचे होना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो बहुत जल्दी इंप्रूवमेंट आएगा। इस पोजीशन में आप अपने आपको कंफर्टेबल करते हुए करीब आधे से 1 घंटे लेटने पर आपको काफी आराम होगा। इसी के साथ आप दाएं और बाएं दोनों करवट पर कुछ कुछ देर लेट सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इससे आपकी हालत नहीं बिगड़ेगी और वेंटिलेटर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रोनिंग की प्रक्रिया गर्भवती महिलाएं, जिनका पेट बहुत बढ़ा है वह, जिन्हें स्पाइन की प्रॉब्लम है वह नहीं करें खाना खाने के तुरंत बाद भी यह प्रक्रिया नहीं करें।

यह प्रक्रिया बहुत आसान है और घर में की जा सकती है। लेकिन आप इस बात का ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया पर निर्भर नहीं रहे। आपकी स्थिति में थोड़ी भी गड़बड़ है। तो आप चिकित्सक को दिखाएं और अस्पताल में पहुंचकर उपचार ले, ताकि आप स्वस्थ हो सके।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस