स्वास्थ्य

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है, तो रोजाना करें यह योग आसन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है, तो रोजाना करें यह योग आसन

2 min read
Apr 07, 2021
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है, तो रोजाना करें यह योग आसन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है, तो रोजाना करें यह योग आसन

वर्तमान समय को देखते हुए हर व्यक्ति को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी। अगर आपके शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति होगी, तभी आप स्वस्थ रह सकते हैं। अन्यथा कोई भी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती है। कोरोना काल में लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के कई टिप्स बताए गए। क्योंकि फिर से कोरोना का कहर बढ़ रहा है, इसलिए हम आपको घर में इम्युनिटी बढ़ाने का तरीका बता रहे हैं।

हमें रोजाना स्वस्थ और दुरुस्त रहने के लिए योग प्राणायाम करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे कुछ योग प्राणायाम के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपका वजन तो कम होगा ही, साथ ही आप स्वस्थ रहेंगे और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। इसी के साथ आपको घर से बाहर जाते समय मास्क लगाना चाहिए। हाथ सैनिटाइज करना चाहिए, 2 गज की दूरी बनाए रखें और कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते रहें। ताकि आप स्वयं भी सुरक्षित रहें और लोग भी सुरक्षित रहें।

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आपको त्रिकोणासन करना चाहिए। इससे पेट दर्द की समस्या से भी मुक्ति मिलती है और यह पैरों और घुटनों के अलावा कूल्हों ओर गर्दन, रीढ़ की हड्डी आदि को भी स्ट्रांग करता है।

जिस व्यक्ति के पेट पर अत्यधिक चर्बी है। उन्हें भुजंगासन करना चाहिए। इससे आपका पेट लचीला हो जाता है और सांस संबंधी रोग भी ठीक होते हैं। इससे पेट की चर्बी कम होती है। कमर पतली और सीना चौड़ा होता है और गर्दन के रोग भी दूर होते हैं।

अगर आपकी कमर और गर्दन में दर्द है। तो आपको धनुरासन करना चाहिए। यह सांस लेने की क्षमता में भी वृद्धि करता है। कंधे चौड़े और मजबूत होते हैं और कब्ज दूर होने के साथ ही भूख भी लगती है।

पेट से संबंधित रोगों से मुक्ति पाने के लिए आपको सेतुबंधासन करना चाहिए। यह पाचन क्रिया को मजबूत करते हुए रीढ़ की हड्डी, सीने और गर्दन में खिंचाव पैदा कर उन्हें टोंड करता है, यह अनिद्रा की समस्या से भी निजात दिलाता है।

अधोमुख श्वानासन से आपके दिमाग की टेंशन दूर होती है, पैर, कंधे, बाह और सीने को टोंड करता है और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत करता है। इस आसन में सिर को नीचे की ओर झुकाया जाता है। जिससे ब्लड सरकुलेशन भी बेहतर होता है। इन आसनों को सुबह के समय करना चाहिए। अगर आपको इन्हें करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो रही है। तो योगाभ्यास नहीं करें और अपने योग गुरु से सलाह लें।

वैसे तो आपको किसी भी प्रकार के योगासन योग गुरु की मदद से ही करना चाहिए। ताकि आपको योग प्राणायाम करने का सही तरीका मालूम हो और आपका यह करने का उचित फायदा भी मिले।

Published on:
07 Apr 2021 02:55 pm