स्वास्थ्य

अनिद्रा की शिकायत है तो रोजाना करें गुड़ के साथ दूध का सेवन

अनिद्रा की शिकायत है तो रोजाना करें गुड़ के साथ दूध का सेवन
2 min read
• •
Updated: 17 May 2021, 10:33 PM IST
अनिद्रा की शिकायत है तो रोजाना करें गुड़ के साथ दूध का सेवन
अनिद्रा की शिकायत है तो रोजाना करें गुड़ के साथ दूध का सेवन

दूध कैल्शियम से भरपूर होता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी प्रकार गुण भी गन्ने से तैयार होता है। जिसमें कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं।इसका सेवन करने से आपको कई प्रकार का स्वास्थ्य लाभ मिलता है। यह खून को शुद्ध करने के साथ वजन घटाने में भी बहुत फायदा करता है। इसलिए आप दूध के साथ गुड़ का सेवन करें।

आज हम आपको दूध के साथ गुड़ का सेवन करने के फायदे बताने जा रहे हैं। किस प्रकार दूध और गुड़ का सेवन करने से आपको कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। दरअसल, गुड़ थकान दूर करने के लिए काफी मददगार होता है।

गुड़ का सेवन दूध के साथ करने से हमारे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसी के साथ गुड़ हमारे शरीर में ब्लड को शुद्ध करता है। इस कारण रोजाना सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए।

जिन लोगों का पाचन तंत्र गड़बड़ है। उन्हें दूध में गुड़ डालकर सेवन करना चाहिए। इससे पेट में बनने वाली गैस की समस्या भी नहीं होगी और सर्दी के मौसम में यह और भी फायदा करता है। रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में गुड़ मिलाकर पीना चाहिए।

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से आपकी त्वचा को बहुत फायदा होता है। आपकी त्वचा मुलायम होने के साथ ही हेल्दी भी रहेगी और बढ़ती उम्र के कारण होने वाले बदलाव भी नजर नहीं आएंगे।

अगर आप जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान हैं। तो आपको दूध के साथ गुड़ जरूर खाना चाहिए। क्योंकि दूध में कैल्शियम होता है और गुड़ थकान और दर्द को दूर करता है। इसमें विटामिन डी होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

आपको बता दें कि गुड़ केमिकल फ्री प्रोसेस से तैयार होता है। इसलिए इसमें कैलोरी बहुत कम रहती है। आप अगर रोजाना रात को दूध में गुड़ मिलाकर पिएंगे। तो यह आपका वजन नहीं बढ़ने देगा। दूध में शक्कर का इस्तेमाल नहीं करें। दूध के साथ गुड़ पीने से आपकी मांस पेशियां मजबूत होगी और अगर आप दिन भर के काम से थक चुके है। तो गुड़ और दूध का सेवन करें थकान दूर हो जाएगी।

यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या कोई समस्याएं है। तो चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस