
कोरोना संक्रमण में कमी आई है, लेकिन यह बिल्कुल खत्म नहीं हुआ। लॉकडाउन के बाद कार्यालय और संस्थान फिर खुलने लगे हैं। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
-घर से निकलें तो मास्क, सैनिटाइजर, पेपर सोप, टिफिन और पानी जैसी जरूरी चीजें साथ ले जाएं।
-ज्यादातर कार्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। इसलिए वहां जांच करवाएं।
-डेस्क पर बैठने से पहले खुद सैनिटाइजर से साफ करें। मोबाइल, पर्स, चाबी, पेन आदि प्लास्टिक की थैली में रखें।
-ऑफिस का कमरा छोटा है और ज्यादा लोग काम करते हैं तो बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए खुली हवा में भी जाएं।
-चाय-कॉफी की आदत है तो घर से ही टीबैग लेकर जाना बेहतर है।
-लंच से पहले और टॉयलेट जाने के बाद हाथों को सैनिटाइज जरूर करें। पेपर सोप से धो भी सकते हैं।
-सहकर्मियों से 6 फीट की दूरी आवश्यक रूप से बनाकर रखें।
-घर आते समय रोज सामान न खरीदें। लिस्ट बनाकर सप्ताह में एक दिन सामान लेकर आएं।
-संभव हो तो अभी लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। अगर जरूरी है तो स्विच को कागज या चाबी से दबाएं, फिर इसे सैनिटाइज कर लें।
-किसी से बातचीत के दौरान मास्क को नाक से हटाएं नहीं।
-दोपहिया के हैंडल या कार के दरवाजों को सैनिटाइज करने के बाद ही चलाना सुनिश्चित करें।