स्वास्थ्य

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना है तो प्याज के साथ करें अदरक और नींबू का सेवन

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना है तो प्याज के साथ करें अदरक और नींबू का सेवन
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 6:33 PM IST
कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना है तो प्याज के साथ करें अदरक और नींबू का सेवन
कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना है तो प्याज के साथ करें अदरक और नींबू का सेवन

कोलेस्ट्रोल के कारण ब्लड सरकुलेशन प्रभावित होने के साथ ही कई समस्याएं होती है। क्योंकि कोलेस्ट्रोल ऐसा वसा है। जो आपके लीवर में पैदा होता है और ब्लड प्लाजमा द्वारा शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा होने से कोशिकाओं में एकत्रित होता है। जिससे ब्लड सरकुलेशन प्रभावित होने के साथ ही कई समस्याएं आती है। इसलिए अगर आपका भी कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ गया है। तो उसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

आपको बता दें कि कोलेस्ट्रोल केवल का एक चौथाई हिस्सा ही प्रोटीन होता है। बाकी सब फेट होता है। जो क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है।लेकिन अगर शरीर में इसका लेवल बढ़ जाए तो यह ब्लड की धमनियों की अंदरूनी दीवारों में जमा होता है।जिससे धमनिया संकुचित होती है और पर्याप्त रक्त संचार में समस्या करती है। इससे ह्रदय रोग और स्ट्रोक का भी खतरा रहता है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण सिर में तेज दर्द होता है। सांस फूलती है, मोटापा होता है, सीने में जलन होता है। इस प्रकार की समस्या होती है। अगर आपको भी इस प्रकार की समस्या है। तो आप अपना कोलेस्ट्रोल लेवल चेक करा सकते हैं। अगर आपका बढ़ा हुआ आ रहा है। तो इसे कंट्रोल करने के लिए आप प्याज के साथ अदरक के रस का सेवन करें।क्योंकि प्याज और अदरक के रस में ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल करते हैं और कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं।

आपको प्याज के रस में अदरक का रस, नींबू का रस और शहद मिलाकर रोजाना पीना चाहिए। रोजाना खाली पेट एक चम्मच इस रस के मिश्रण को पीने से आपको कोलेस्ट्रॉल से निजात मिलेगी और खून का धक्का भी नहीं जमेगा।

आपको बता दें कि प्याज में किसी भी तरह का कोई फेट नहीं होता, यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।जो आपका पाचन तंत्र ठीक करता है और कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसी प्रकार शहद में फ्रक्टोज, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, एमिनो एसिड होते हैं । वही अदरक में विटामिंस के साथ में मैग्नीज, कॉपर और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। नींबू में विटामिन सी, थियामिन, विटामिन बी 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे तत्व होते हैं। यह सभी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार होते हैं।

यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं हैं। अगर इसका सेवन करने से आपको कोई परेशानी होती है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी