स्वास्थ्य

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना है तो प्याज के साथ करें इन चीजों का सेवन

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना है तो प्याज के साथ करें इन चीजों का सेवन
2 min read
• •
Updated: 2 May 2021, 8:45 PM IST
प्याज
प्याज

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण व्यक्ति को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है, अन्यथा यह सिर में दर्द, सांस फूलना, मोटापा, सीने में जलन जैसी कई समस्याएं पैदा कर देता है। यह समस्याएं आपके शरीर में कई बीमारियों का घर कर लेती है। इसलिए आज हम आपको साधारण तरीके से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने का तरीका बताएंगे।

जानकारी के अनुसार आजकल जीवन शैली में आए बदलाव के कारण कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ना आम समस्या हो गई है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने के कारण कई प्रकार की दिक्कतें होती है। कोलेस्ट्रॉल वैसे एक तरह का वसा है। जो खून में मौजूद रहता है। कोलेस्ट्रोल ब्लड सरकुलेशन में रुकावट पैदा करता है। इसलिए इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए प्याज बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत कर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसलिए आप अपने भोजन में प्याज को शामिल कीजिए। जो काफी फायदेमंद होगा।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए अदरक भी बहुत फायदेमंद होता है। अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें विटामिंस, मैग्नीज, कॉपर जैसे तत्व होते हैं। जो शरीर में गठिया बाय जैसी बीमारी से निजात दिलाता है।

शहद भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है और कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी 6, विटामिन सी और एमिनो एसिड होते हैं। जो कोलेस्ट्रोल को कम करने में फायदेमंद होता है।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की लेवल को कम करने के लिए आप प्याज के रस में अदरक का रस नींबू और शहद यह सभी मिला लें। इस मिश्रण को रोजाना खाली पेट सेवन करने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होगा और खून के थक्के जमने की समस्या भी खत्म होगी।

वैसे यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या समस्या है। तो चिकित्सक से सलाह लेकर सेवन करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत