स्वास्थ्य

फंगल इन्फेक्शन से निजात पाना है तो यह करें उपाय, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

फंगल इंफेक्शन से निजात पाना है तो यह करें उपाय, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट
2 min read
• •
Updated: 18 May 2021, 8:31 PM IST
,
फंगल इन्फेक्शन से निजात पाना है तो यह करें उपाय, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट,फंगल इन्फेक्शन से निजात पाना है तो यह करें उपाय, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

फंगल इंफेक्शन के कारण चेहरे और शरीर पर निशान नजर आने लगते हैं। उसमें खुजली भी चलती है और सफेद व लाल रंग के चखते भी पड़ जाते हैं। समय रहते इसका इलाज करना जरूरी होता है। नहीं तो यह बढ़ता ही जाता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिससे आप फंगल इंफेक्शन से निजात पा सकते हैं और इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

दरअसल, फंगल इंफेक्शन एक स्किन संबंधी समस्या है। जिसके कारण शरीर पर सफेद और लाल रंग के चखते पड़ जाते हैं। इसमें खुजली भी चलती है और यह धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। इसलिए इसे समय से कवर करना भी जरूरी होता है। आज हम आपको इसे कंट्रोल करने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।

फंगल इंफेक्शन से निजात पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कच्ची हल्दी को पीसकर या उसका पाउडर बनाकर पेस्ट बना लें और इसे इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। जिससे धीरे-धीरे कुछ ही दिनों में राहत मिलने लगेगी।

नीम कड़वा होता है और इन्फेक्शन को खत्म करने के गुण भी होते हैं। आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर पानी को ठंडा करें और उससे नहा लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फंगल इंफेक्शन से निजात मिलेगी। आप चाहें तो नीम की तीन चार कोमल पत्तियों को चबाकर खा भी सकते हैं।

लहसुन एंटीफंगल गुण के कारण जानी जाती है। लहसुन की कली पीस लें और इसे इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। इससे थोड़ी जलन जरूर होगी। लेकिन इससे आपका फंगल इंफेक्शन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

फंगल इंफेक्शन के लिए एलोवेरा भी मददगार साबित होता है। एलोवेरा में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरिया गुण पाए जाते हैं। जो स्किन संबंधित समस्या से भी राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

नारियल का तेल भी फंगल इन्फेक्शन में बहुत मददगार होता है। इसमें फैटी एसिड होता है। जो इन्फेक्शन को दूर करता है। इसके लिए आप रोजाना तीन से चार बार इंफेक्शन वाली जगह पर तेल लगा ले। यह उपाय आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए है। इनसे किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। क्योंकि सब घरेलू चीजें है। फिर भी आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या समस्या है। तो चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Food Coma: खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद? हेल्थलाइन से जानें क्या है फूड कोमा

क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं