
दौड़ भाग भरी जिंदगी में काम के अत्यधिक तनाव के कारण हाइपरटेंशन की समस्या आम होती जा रही है। खानपान में बदलाव, तनाव और अन्य कारणों से हर चौथा व्यक्ति हाइपरटेंशन की चपेट में आ रहा है। इसलिए जरूरी है कि इसे घरेलू उपाय से ठीक किया जाए। क्योंकि अगर एक बार आपने हाइपरटेंशन को दूर करने के लिए गोलियां लेना शुरू कर तो यह हमेशा लेना पड़ सकती है।
आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप घर में उपयोग आने वाले टमाटर का ड्रिंक बनाकर उसका सेवन करेंगे और उससे आपको हाइपरटेंशन की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। जानकारों की माने तो धमनियों में रक्त के दबाव के बढ़ने से हाइपरटेंशन की समस्या होती है। जिसे हाई बीपी और उच्च रक्तचाप भी कहा जाता है। ऐसे में धमनियों में रक्त के प्रभाव को बराबर बनाए रखने के लिए हार्ट को अधिक काम करने की जरूरत होती है। ऐसे में हाइपरटेंशन की समस्या आपके हार्ट के लिए भी ठीक नहीं है। आजकल यह समस्या 30 साल से अधिक के आयु वर्ग में भी दिखने लगी है।
अगर आप भी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आज से ही टमाटर का जूस पीना शुरु कर दें। क्योंकि इसमें अल्फा, बीटा, ल्यूटिन, लाइकोपीन, केरोटेनॉयड्स आदि गुण पाए जाते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। जानकारों की माने तो टमाटर में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को पोषक तत्व देने का काम करते हैं। जिससे कई प्रकार की बीमारियां खत्म होती है। वैसे टमाटर मेडिटेरियन डाइट का अहम हिस्सा होता है। जो हार्ट के लिए सबसे बेहतर आहार है। टमाटर खाने से केरोटेनॉयड्स का अवशोषण करीब 15 गुना अधिक हो जाता है। इसलिए टमाटर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इससे हाइपरटेंशन में भी काफी आराम मिलता है।