स्वास्थ्य

किडनी को रखना है स्वस्थ तो इन फलों क्या करें सेवन, मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

किडनी को रखना है स्वस्थ तो इन फलों का करें सेवन, मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

2 min read
Mar 09, 2021
,
किडनी को स्वस्थ रखते हैं, हल्दी, अजवाइन और अदरक.....,मनपा में किसकी होगी सत्ता आज होगा तय, दो जगह होगी मतगणना,मनपा में किसकी होगी सत्ता आज होगा तय, दो जगह होगी मतगणना,किडनी को स्वस्थ रखते हैं, हल्दी, अजवाइन और अदरक.....

किडनी शरीर के लिए महत्वपूर्ण अंग होता है। अगर किसी की किडनी खराब हो जाए तो उसका जीवन मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हर कोई यह चाहता है कि उसकी किडनी हमेशा स्वस्थ रहें। आज हम आपको ऐसे उपाय बताएंगे जिसके माध्यम से आप अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। क्योंकि किडनी ही वह अंग है। जो आपके रक्त को साफ करती है।

आपको बता दें कि किडनी आपके शरीर के अंदर के रक्त को साफ कर उसके विषाक्त पदार्थों को मूत्र के माध्यम से बाहर निकाल देती है। इसलिए जरूरी है कि आपकी किडनी भी स्वस्थ हो, वर्तमान में जीवन शैली में आए बदलाव और दवाइयों के अत्यधिक उपयोग से किडनी पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए आज हम आपको किडनी स्वस्थ रखने के कुछ उपाय बताएंगे। किडनी का काम रक्त से खराब पदार्थों, अतिरिक्त पानी और अन्य विषाक्त पदार्थों को निकालना है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा। जिससे आपको स्वास्थ्य लाभ भी होगा।

आपको कुछ फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। ताकि इन से आपको पोटेशियम और विटामिन मिलते रहे। इसलिए आप सेब, नाशपती, पपीता, अमरूद आदि खाएं। इससे आपका डायबिटीज लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। क्योंकि सेब फल में फाइबर और एंटी इन्फ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आपको मोटापे पर भी ध्यान देना होगा। इसलिए मोटापा नहीं बढ़ने दे। क्योंकि मोटापा बढ़ने के कारण डायबिटीज, हार्ट, गुर्दे की बीमारियां हो सकती है। इसलिए आप पोस्टिक आहार लें, तले और गले, ज्यादा मसालेदार वाले भोजन से बचें।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिए। इसके साथ ही जूस का भी सेवन करते रहें। अगर आप शारीरिक रूप से श्रम करते हैं। तो आपको ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। अगर आप दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा उपयोग करते हैं। तो उससे बचें। क्योंकि यह आपकी किडनी के लिए ठीक नहीं है। इसी के साथ जहां तक संभव हो बिना चिकित्सक को दिखाएं कोई दवा भी नहीं लेना चाहिए।

Published on:
09 Mar 2021 01:52 pm