स्वास्थ्य

गर्मी के मौसम में होठों को रखना है गुलाबी तो घर में करें यह उपाय

गर्मी के मौसम में होठों को रखना है गुलाबी तो घर में करें यह उपाय
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2021, 6:36 PM IST
गर्मी के मौसम में होठों को रखना है गुलाबी तो घर में करें यह उपाय
गर्मी के मौसम में होठों को रखना है गुलाबी तो घर में करें यह उपाय

गर्मी के मौसम में आपको अपनी खूबसूरती का ध्यान रखना काफी चुनौती भरा होता है। क्योंकि इस मौसम में धूप और पसीने के कारण आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। और पसीने से चिपचिप भी रहती है। इसलिए आपको इस मौसम में अपने चेहरे का ध्यान अन्य मौसम की तुलना में काफी अधिक रखना पड़ता है। ऐसे में अपने होठों की देखभाल करना भी आपके लिए जरूरी होता है।

गर्मी के मौसम में धूप के कारण आपके होंठ सूखने लगते हैं और अधिक धूप के कारण वे फटते भी है। वे काले भी होने लगते हैं। इसलिए आपको अपने होठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय करने होंगे। तभी आप अपनी खूबसूरती और अपने होठों का ध्यान रख पाएंगे।

गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण आपके होठों का रंग भी बदल जाता है। आपके होंठ गुलाबी से काले हो जाते हैं। क्योंकि सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें सीधे उन पर पड़ती है। इसी के साथ अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो भी आपके होंठ काले हो जाते हैं। होंठ काले होने का एक कारण शरीर में विटामिन सी और बी12 की कमी भी है। इसी के साथ कई बार अगर आप लोकल ब्रांड की लिपस्टिक यूज करती हैं। तो उससे भी होंठ काले हो जाते हैं। होंठ काले होने का एक और कारण बार-बार होठों को दांतों से चबाना और उन पर जीभ लगाना है। इससे भी होंठ फटने लगते हैं और काले भी हो जाते हैं।

अब आपको अपने होठों को गुलाबी रखना है। तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय करें। जिसमें से एक यह है कि आप दो-तीन बूंद शहद के साथ चुकन्दर और दूध की कुछ बूंदे ले। इन तीनों को अच्छे से मिक्स करें और इस मिश्रण को होठों पर 2 मिनट के लिए रगड़े। ऐसा रोज करने से आपके होठों नेचुरल गुलाबी बनाएगा और होंठ फटने की समस्या भी नहीं होगी।

होंठ गुलाबी बनाए रखने के लिए आपको गुलाब के फूल का उपयोग भी करना चाहिए। क्योंकि वह विटामिन से भरपूर होते हैं। इसे होठों पर लगाने से वे मुलायम और गुलाबी बने रहेंगे।

आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं। ताकि आपके शरीर में पानी की कमी नहीं हो, गर्मी के मौसम में पानी की कमी नहीं होने से आपके होंठ भी हाइड्रेट रहेंगे और उन में कालापन नहीं आएगा।

अपने होठों को नेचुरल गुलाबी बनाए रखने के लिए आप दूध की मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि वह गर्मी के कारण सूख रहे हैं और फट रहे हैं। तो आप दूध की मलाई अपने होंठों पर लगाएं। जिससे नेचुरल गुलाबीपन बना रहेगा।

अपने होठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे काट कर अपने होठों पर रगड़ें। इससे कुछ ही दिन में नेचुरल गुलाबी होंगे। इसी के साथ आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद में मौजूद एंजाइम्स आपके होठों के रंग को लाइट भी करेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत