स्वास्थ्य

वजन कम करना है तो इस समय से पहले करें रोज डिनर…..

वजन कम करना है तो इस समय से पहले करें रोज डिनर......

2 min read
Mar 22, 2021
 dinner
dinner

यह तो सभी जानते हैं कि अव्यवस्थित खानपान से शरीर गड़बड़ा जाता है। अधिकतर लोगों को खानपान में ध्यान नहीं रखने के कारण मोटापा घेर लेता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि अपना वजन कंट्रोल में रखें। क्योंकि मोटापा अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। आज हम आपको शाम के भोजन का ऐसा समय बताएंगे। जिससे आपका वजन तेजी से घटेगा और आप भी स्वस्थ रह सकेंगे।

कई लोग शाम का भोजन देर रात को करते हैं और उसके बाद तुरंत सो जाते हैं। इस कारण मोटापा आप पर हावी हो जाता है। इसलिए भोजन को सही समय पर करना चाहिए। क्योंकि चाहे लंच हो, डिनर हो या ब्रेकफास्ट हो। आपको सभी का सही समय रखना चाहिए। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है और मोटापा भी नहीं बढ़ पाता है।

-जानकारों की माने तो फिट रहने के लिए भोजन का समय निर्धारित होना चाहिए। प्राचीन काल से ही एक कहावत चली आ रही है कि नाश्ता राजा की तरह करना चाहिए, दोपहर का भोजन राजकुमार की तरह और रात का भोजन कंगाल की तरह करना चाहिए। यानी जितना कम हो सके रात में उतना कम भोजन करना चाहिए। तभी व्यक्ति फिट रह सकता है। आज हम आपको खाने का सही समय बताएंगे।

भरपूर करें नाश्ता-

दिन की शुरुआत नाश्ते के साथ होती है। जानकारों की माने तो यह सुबह का जरूरी आहार होता है। इसे जरूर करना चाहिए और नाश्ता भी अच्छे से करना चाहिए। क्योंकि इसे पचने के लिए आपके पास काफी समय होता है। इससे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।इसलिए नाश्ता हेल्दी करना चाहिए। तली, गली चीजों का उपयोग कम करना चाहिए।

लंच-

लंच याने की दोपहर का खाना होता है, अधिकतर लोग दोपहर में भरपेट भोजन करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि यह शाम तक शरीर को एनर्जी देगा और दोपहर में किया गया भोजन शाम तक अच्छे से पच भी जाता है। क्योंकि लोग दिन भर किसी ना किसी काम को करते रहते हैं।

डिनर-

रात का खाना खाने से पहले आपको यह देख लेना चाहिए कि आपके सोने के समय में कितनी देर है.। कई लोग खाना खाते ही सो जाते हैं। ऐसे में खाना डाइजेस्ट नहीं हो पाता है और शरीर में मोटापा बढ़ने के साथ ही कई बीमारियां बढ़ जाती है। रात में सोने से पहले खाना खाने से ब्लड शुगर और इंसुलिन भी बढ़ता है। ऐसे में नींद आने में भी परेशानी होती है। इसलिए आपको चाहिए कि रात में बहुत हल्का भोजन करें और कम से कम सोने से 3 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। इसी के साथ आइसक्रीम और अन्य मीठा भोजन आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए रात में इस प्रकार की चीजें नहीं खाएं।

Published on:
22 Mar 2021 03:46 pm