स्वास्थ्य

हाइपरटेंशन कम करना है तो तरबूज का इस तरह करें सेवन

हाइपरटेंशन कम करना है तो तरबूज का इस तरह करें सेवन

2 min read
Apr 25, 2021
हाइपरटेंशन कम करना है तो तरबूज का इस तरह करें सेवन
हाइपरटेंशन कम करना है तो तरबूज का इस तरह करें सेवन

तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है। इस कारण यह आपके शरीर को हाइड्रेट तो रखता ही है। साथ ही यह आपको हाइपरटेंशन से भी बचाता है। इसलिए हम आपको तरबूज का सेवन करने का तरीका भी बता रहे हैं। जिससे आपको निश्चित ही हाई बीपी से राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि वैसे तो नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120-80 होता है। लेकिन इससे ऊपर जाने पर वह शरीर के लिए नुकसानदायक रहता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट डिजीज, किडनी फेल होना आदि समस्या हो सकती हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रहना चाहिए।

गर्मी के मौसम में तरबूज की आवक अच्छी रहती है। और इस दौरान इसे खाने से शरीर को बहुत फायदे होते हैं। क्योंकि यह पानी की कमी को दूर करता ही है। साथ ही यह हाई बीपी के मरीज के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। तो आप इसका सेवन जरूर करें। हाई ब्लड प्रेशर के कारण आपका सिर भारी होता है , नींद नहीं आती है, चिड़चिड़ापन रहता है, बार-बार सिर दर्द होता है, मानसिक तनाव रहता है, कई बार सांस लेने में परेशानी होती है, और छोटी छोटी बात पर बहुत गुस्सा आता है।

आपको बता दें कि तरबूज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर तो होता ही है। इसी के साथ पोटेशियम, आयरन, विटामिन ए, बी व सी होता है। इसमें लाइकोपीन नामक तत्व रहता है। यह तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ऐसे में जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है। उन्हें तरबूज जरूर खाना चाहिए। क्योंकि तरबूज में बहुत कम सोडियम होता है और यह ठंडा रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को तरबूज के जूस का सेवन करना चाहिए। अगर रोजाना सुबह एक गिलास तरबूज का जूस पीएंगे। तो वह काफी मददगार साबित होगा।और आप चाहे तो इसे काट कर भी सेवन कर सकते हैं।

Published on:
25 Apr 2021 08:24 pm