स्वास्थ्य

हाइपरटेंशन कम करना है तो उल्टा होकर करें यह योग

हाइपरटेंशन कम करना है तो उल्टा होकर करें यह योग
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2021, 4:42 PM IST
If you want to reduce hypertension, do this yoga in reverse

अव्यवस्थित दिनचर्या, खानपान में लापरवाही और अत्यधिक तनाव के कारण व्यक्ति को हाइपरटेंशन की समस्या घेर लेती है। वैसे तो यह बीमारी पहले कुछ ही लोगों को होती थी। लेकिन अब इसकी चपेट में युवा भी आने लगे हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर 140 - 90 से ऊपर जाता है, तो यह हाइपरटेंशन की श्रेणी में आता है। आज हम आपको हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने का तरीका बताएंगे।

हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए योग सबसे अहम तरीका है। अगर आपको भी हाइपरटेंशन की समस्या है, तो आप योग प्राणायाम का सहारा लें। इससे निश्चित ही आपको काफी आराम मिलेगा। हाइपरटेंशन को कम करने के लिए आपको विपरीत करनी यानी उल्टे होकर योग करना होगा। आज हम आपको इसकी विधि भी बताएंगे।

अगर आपको हाइपरटेंशन की समस्या है। तो उल्टे होकर योग करना चाहिए, यानी कि आपको जमीन पर इस प्रकार दरी या मेट बिछाकर पीठ के बल लेट जाना है कि आप या तो दीवार या बालकनी का सहारा ले सके। अब आप दीवार के सहारे लेट जाएं और अपने पैरों को खड़े करते हुए दीवार पर टिकाए। ऐसे में आप 90 डिग्री के कोण की मुद्रा में हो जाना चाहिए और अपने दोनों हाथों को बगल में रखें। जिसे चित्र में नजर आ रहा है। इस पोजिशन में आप कुछ देर तक रुके और आराम करें। इसी पोजीशन में आप तब तक रहें। जब तक आपकी शारीरिक क्षमता है। इसे विपरीत करनी भी कहते हैं और फिर वापस उसी मुद्रा में आ जाए।

इस प्रकार योग करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर से काफी आराम मिलेगा। इस योग को करने से डायबिटीज, हाइपरटेंशन और तनाव से मुक्ति मिलती है। वैसे तो यह आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बता रहे हैं। लेकिन आपको इस योग प्राणायाम को करने से पहले किसी योग गुरु से सलाह लेना चाहिए। ताकि वे इसे ढंग से करने का तरीका भी बता दें और आपको इस योग को करने से लाभ भी मिले।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या