स्वास्थ्य

मोटापा कम करना है तो नाश्ते में भूलकर भी नहीं खाएं यह ब्रेड

मोटापा कम करना है तो नाश्ते में भूलकर भी नहीं खाएं यह ब्रेड
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2021, 8:48 PM IST
मोटापा कम करना है तो नाश्ते में भूलकर भी नहीं खाएं यह ब्रेड
मोटापा कम करना है तो नाश्ते में भूलकर भी नहीं खाएं यह ब्रेड

मोटापा जिस व्यक्ति पर हावी हो जाता है। उसका शरीर बेडौल नजर आता है और वह खुद को स्लिम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। लेकिन कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि वह चाह कर भी अपना वजन कम नहीं कर पाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी मोटापे के शिकार हैं और मोटापा कम करना चाहते हैं। तो अपने नाश्ते से लेकर भोजन तक में कुछ बदलाव कीजिए।

दरअसल कुछ लोग नाश्ते में ब्रेड का सेवन अधिक करते हैं या यूं कहें तो अधिकतर लोग नाश्ते में ब्रेड का सेवन ही करते हैं। बच्चे तो आजकल ब्रेड बड़े शौक से खाते हैं। क्योंकि ब्रेड से सैंडविच सहित अन्य कई प्रकार की चीजें बन जाती है। लेकिन यह ब्रेड बहुत जल्दी पेट को बढ़ाती है। इसलिए जहां तक हो सके ब्रेड का उपयोग नहीं करना चाहिए। हालांकि लोग नाश्ता तैयार करने में समय कम लगने के कारण ब्रेड का अधिक उपयोग करते हैं। ब्रेड मैदे की बनी होने के कारण आपका वेट जल्दी से बढ़ाती है।

ऐसे तो बाजार में कई प्रकार के ब्रेड मिलते हैं। लेकिन अगर आपका वजन कंट्रोल करना है तो आपको किसी भी प्रकार का ब्रेड और सैंडविच आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए। इनके सेवन से बचना चाहिए।

बता दे व्हाइट ब्रेड जो दूधिया कलर का नजर आता है। इस में पोषक तत्व और फाइबर भी नहीं होता है और यह मैदे से तैयार होता है। जो वजन बढ़ाता है और सेहत के लिए भी हानिकारक है। इसका अधिक सेवन मधुमेह और हृदय रोग को बढ़ावा देता है।

बाजार में मल्टीग्रेन ब्रेड भी मिलती है। यह मैदे और आटे से नहीं बनी होती है। इसमें जो, अलसी के बीज, सोयाबीन, बाजरा और अन्य अनाज शामिल किए जाते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। और पोषक तत्व भी रहते हैं। इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना है या वजन नहीं बढ़ाना है। वह मल्टीग्रेन ब्रेड का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन सीमित मात्रा में ही करें। यह ब्रेड अनाज और फाइबर से बनी होती है। इसे खाने से पेट भी काफी देर तक भरा रहता है ओर यह शरीर को पोषण भी देती है।

बाजार में सफेद ब्रेड से बने सैंडविच आदि मिलते हैं। इन्हें खाने से बचना चाहिए। वही मल्टीग्रेन ब्रेड आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन इसका भी उपयोग वैकल्पिक रूप में करने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Apr 2021, 8:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत