स्वास्थ्य

आंखों से चश्मा हटाना है तो रोजाना करें यह एक्सरसाइज, बढ़ेगी आंखों की ज्योति

आंखों से चश्मा हटाना है तो रोजाना करें यह एक्सरसाइज, बढ़ेगी आंखों की ज्योति
2 min read
Mar 16, 2021
आंखों से चश्मा हटाना है तो रोजाना करें यह एक्सरसाइज, बढ़ेगी आंखों की ज्योति
आंखों से चश्मा हटाना है तो रोजाना करें यह एक्सरसाइज, बढ़ेगी आंखों की ज्योति

आंखें कमजोर होना आजकल मामूली बात हो गई है।पहले एक उम्र के बाद ही लोगों की नजर धुंधली होती थी। लेकिन अब बच्चों को भी चश्मा लगने लगा है। चेहरे पर लगा चश्मा बहुत कम लोगों को पसंद आता है। हर कोई यह चाहता है कि उन्हें चश्मा नहीं लगाना पड़े।इसलिए हम आज आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे। जिससे आपकी नजर का चश्मा हट सकता है और आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है।

जीवन शैली में आए बदलाव, मोबाइल का अत्यधिक उपयोग, तनाव, अनिद्रा आदि कारणों से आंखों की रोशनी कम हो जाती है। कई लोगों को सिर दर्द और आंख से पानी निकलने की समस्या भी होती है। ऐसे में आपको आंखों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है।

-हर दिन सुबह उठते ही आपको ठंडे पानी से आंखों को साफ करना चाहिए। इससे आपकी आंखें स्वस्थ रहती है। इसी के साथ जब आप शाम को काम से घर आते हैं तब भी आंखों को ठंडे पानी से धोएं। इससे आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

-आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पलकों को करीब 25 से 30 बार झपकाएं। इस एक्सरसाइज से आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा। यह एक्सरसाइज दिन में दो-तीन बार कर सकते हैं। जो लोग लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन पर अधिक समय देते हैं। उन्हें समय-समय पर आंखों को झपकाना चाहिए। क्योंकि कई बार लगातार काम करने के कारण आप पलक भी नहीं झपका पाते हैं।

-आंखों की पुतलियों को घड़ी की सीधी और उल्टी दिशा के अनुसार गोल-गोल घुमाएं। यह एक्सरसाइज दिन में 10 से 12 बार कर सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

-आंखों की एक्सरसाइज के लिए एक पेंसिल को हाथ में लेकर सीधा पकड़े। इसे धीरे-धीरे अपनी आंखों के सामने लाएं और फिर दूर ले जाएं। इस तरीके को हर दिन 5 से 10 बार करें। जिससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

-आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर खाना चाहिए।इसी के साथ जब आप धूप में जाएं, तो चश्मा लगाकर निकले। इससे आपकी आंखों को धूल और धूप से भी बचाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
16 Mar 2021 08:30 pm