स्वास्थ्य

बालों की सफेदी और कमजोरी दूर करना है तो आलू के छिलकों का करें उपयोग

बालों की सफेदी और कमजोरी दूर करना है तो आलू के छिलकों का करें उपयोग
2 min read
• •
Updated: 1 May 2021, 5:27 PM IST
बालों की सफेदी और कमजोरी दूर करना है तो आलू के छिलकों का करें उपयोग
बालों की सफेदी और कमजोरी दूर करना है तो आलू के छिलकों का करें उपयोग,उदयपुर में मौसम के अलग-अलग नजारे,उदयपुर में मौसम के अलग-अलग नजारे,बालों की सफेदी और कमजोरी दूर करना है तो आलू के छिलकों का करें उपयोग,बालों की सफेदी और कमजोरी दूर करना है तो आलू के छिलकों का करें उपयोग

अगर आप भी बालों के असमय सफेद होने और कमजोर होकर झड़ने की समस्या से परेशान हैं। तो आप भी घरेलू उपाय करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं। क्योंकि बालों का इस प्रकार समय से पहले खराब होना आपकी सुंदरता पर भी प्रभाव डालता है। इसलिए आज हम आपको इस समस्या को दूर करने के उपाय बताएंगे।

दरअसल आप घर में रहकर ही आलू के छिलकों से हेयर मास्क बना सकते हैं। जो आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके लिए आपको आलू के छिलके निकालने हैं। इन छिलकों को पानी में डालकर करीब 10 मिनट तक उबलें। फिर जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे एक जार में बंद करके रख दे। आलू के छिलके के इस पानी को आप अपने स्कैल्प पर लगाते हुए 5 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे आधे घण्टे तक लगा रहने दें। फिर बालों को धोएं। इससे आपके बालों में आने वाली समस्या से निजात मिलेगी।

आपको बता दें कि आलू का छिलका वैसे तो कई लोग यूं ही फेंक देते हैं। लेकिन यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आलू का छिलका मेटाबोलिज्म को बराबर रखने के लिए काफी मददगार होता है और यह आपके नर्वस सिस्टम को भी स्ट्रांग करता है। अगर आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं। तो भी आलू का छिलका खाना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे एनीमिया का खतरा कम हो जाता है। आलू के छिलके खाने से ताकत आती है। क्योंकि इसके छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन B3 होता है। इसी के साथ आलू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जो आपका पाचन तंत्र मजबूत रखता है।

आपको बता दें कि आलू में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। यह विटामिन सी का भी स्रोत है। इन दोनों कारणों से यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। इसके छिलके को धोकर आप सब्जी की तरह खाएंगे तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं या धूप के कारण चेहरा सावला हुआ है। तो आप आलू के छिलके को पीसकर उसका रस निकालें और चेहरे पर लगाएं, इससे कालापन दूर होगा।

अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं। तो आप आलू के छिलके निकाले और उसे आधा लीटर पानी में उबालें। जब पानी उबालकर एक दो चम्मच रह जाए। तब इसे अपने बालों पर लगाएं। इससे आपके बाल सफेद से ब्राउन होने लगेंगे। जो काले बालों में मिलकर काले ही नजर आएंगे। आलू के छिलके में कैल्शियम और विटामिन होता है। इससे हडिडयां भी मजबूत होती है और विटामिन बी से शरीर को ताकत मिलती है। इसलिए आप कोशिश करें कि आलू को जब भी बनाए, तो छिलके सहित बनाएं।

वैसे यह उपाय आपको सामान्य जानकारी के आधार पर दिए जा रहे हैं। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या कोई समस्या है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत