स्वास्थ्य

कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम

कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 5:44 PM IST
,
कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम,,,कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम,कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम,कोरोना का कचरा खुले में,कोरोना का कचरा खुले में,कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम

कोरोना काल में सबसे जरूरी है। अपने श्वसन तंत्र को मजबूत रखना। क्योंकि अधिकतर लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपका श्वसन तंत्र मजबूत होगा तो आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसीलिए आज हम आपको अपना श्वसन तंत्र मजबूत करने के लिए कुछ योग प्राणायाम करने का तरीका बता रहे हैं।

ऐसे तो योग प्राणायाम करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता ही है। लेकिन इस समय आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए योग प्राणायाम करना बहुत जरूरी है। योग प्राणायाम करने से आपका श्वसन तंत्र मजबूत होगा। जो आपको इस समय बीमारियों से बचाएगा।

आजकल स्वस्थ रहने के लिए लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। कई लोग तो सुबह शाम योग करते हैं। लेकिन अगर आपको समय का अभाव है। तो आप दिन में एक बार तो कम से कम करीब आधे से पोन घंटे तक योग प्राणायाम और व्यायाम करें। इससे आपका श्वसन तंत्र मजबूत होगा।

प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार काफी तेज गति से होता है। आप भस्त्रिका कर सकते हैं। इससे आपके हृदय रोग भी दूर होते हैं। इस योग से सांस और गले से संबंधित तकलीफ भी दूर होंगी। इसके लिए आप सुबह या शाम जब भी आपको समय मिले स्वच्छ वातावरण में बैठ जाएं और इसके बाद अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एक सीध में रखें। शरीर झुका और ढीला ढाला ना हो। इसके बाद लंबी सांस लें और फेफड़ों में वायु को भर जाने दे। इसके बाद एक बार में तेजी से सांस छोड़ें। इस आसन को एक बार में कम से कम 10 बार करें।

उज्जायी प्राणायाम करने से आपके शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। इससे एकाग्रता बढ़ती है और चिंता दूर होती है। आपके फेफड़े भी सही ढंग से काम करने लगते हैं। इस योग के लिए गहरी सांस लेकर छोड़ी जाती है और इससे आपका श्वसन तंत्र मजबूत होता है।

कपालभाति करने से भी आपका श्वसन तंत्र मजबूत होता है। इस योग को करने में सांस को लंबे समय तक रोकने की कोशिश की जाती है। साथ ही पेट और फेफड़ों की मदद से सांस को बाहर छोड़ा जाता है। इससे फेफड़ों की शुद्दी होती है। इस योग को करने से पाचन और श्वसन तंत्र मजबूत होता है।

हमारे द्वारा बताए जा रहे सभी योग प्राणायाम सामान्य है। जिसे अधिकतर लोग करते भी हैं। फिर भी अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत है, या करने में परेशानी होती है। तो आप प्रशिक्षित योग गुरु से सलाह लेकर या उनके मार्गदर्शन में करें। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Apr 2021, 5:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत