स्वास्थ्य

FSSAI ने बताए इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड्स, जानें आप

Immunity-boosting tips by FSSAI: यदि आपका इम्यून पावर कम है तो आप FSSAI द्वारा बताई गई इन इम्यूनिटी बूस्ट टिप्स को फॉलो कर इम्यनिटी बढ़ा सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 5 Feb 2025, 9:28 AM IST
Immunity-boosting tips by FSSAI

Immunity-boosting tips by FSSAI: जब कोरोना आया था उसमें सबसे ज्यादा प्रभावित कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग हुए थे। यदि आपकी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है तो आप बार बार बीमार भी पड़ने लगते हैं। ऐसे में आपका इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे मे आपको ऐसी ​चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन सी के साथ साथ एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में हो। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने ट्वीट करके बताया है कि आप किन फूड्स का सेवन कर अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं। जानिए कौनसे है वो फूड्स।

FSSAI द्वारा बताई गई इम्यूनिटी बूस्ट टिप्स : Immunity-boosting tips by FSSAI

संतरा

संतरे में विटामिन सी (Vitamin C) की प्रचुरता होती है। इसके अलावा, इसमें उच्च मात्रा में फाइबर भी होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होता है।

आंवला

आंवला (Amla) को विटामिन सी का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसके साथ ही, इसमें फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने और वजन घटाने में सहायक होते हैं।

पपीता

पपीते में विटामिन ए, सी, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम और विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने और पेट को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में विटामिन-सी, ए, ई के साथ-साथ खनिज और पोटैशियम की प्रचुरता होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

नींबू

नींबू में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, नींबू शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने में भी योगदान करता है। यदि आप किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

अमरूद

अमरूद में औषधीय गुणों की प्रचुरता होती है। इसमें विटामिन सी, लाइकोपिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी में वृद्धि होती है और रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
5 Feb 2025, 9:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत