12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dava Kaise Khayen: गलत तरीके से दवा ले रहे हैं आप! डॉक्टर से जानें बीमारी ठीक न होने की असली वजह

Dava Kaise Khayen: हम में से ज्यादातर लोगों के साथ यह होता है कि हमें जो बीमारी होती है हम उसकी दवा भी ले रहे होते हैं, लेकिन फिर भी ठीक नहीं हो रहे होते हैं और दोष डॉक्टर को देते हैं। असल में दोष डॉक्टर का नहीं कई दफा हमारा भी होता है। आइए डॉ. आदित्य सोनी से जानते हैं कि दवा लेते समय हम कौन-कौन सी गलतियां करते हैं जिसके कारण हम ठीक नहीं हो पाते हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Dec 22, 2025

Dava Kaise Khayen, medicine taking mistakes

दवाई लेने का सही तरीका (photo- Gemini AI)

Dava Kaise Khayen: कोई भी बीमारी के लिए उसका इलाज करना बहुत जरूरी है। इससे भी ज्यादा जरूरी है समय पर उस बीमारी का पता चलना और इसके लिए आजकल आम लोग डॉक्टर से भी ज्यादा जागरूक बन रहे हैं। अब वे सही समय पर अस्पताल तो पहुंच जाते हैं जिससे समय रहते बीमारी का इलाज हो सके। अब फिर कमी कहां रह जाती है कि जब बीमारी के इलाज होने के समय के दौरान हम डॉक्टर से इलाज भी लेते हैं फिर भी काफी बार बीमारी बढ़ती ही जाती है।

कई स्थितियों में तो दवाई लेते हुए भी बीमारी कम होने के बजाय उल्टा बढ़ जाती है। अब हम सब बस यही सोचते रहते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। असल में होता यह है कि हम दवाई तो लेते हैं लेकिन दवाई को उसे लेने के तरीके से नहीं लेते। अब आप कहेंगे कि डॉक्टर ने जैसे बताया वैसे ही तो दवाई लेते हैं ना फिर भी यह बात कहां से आई कि दवाई सही तरीके से नहीं ली। आइए डॉ. आदित्य सोनी से जानते हैं कि डॉक्टर के बताने के बाद भी हम दवाई लेने में कहां गलती करते हैं या दवाई लेते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

दवाई लेते समय गलती कहां होती है( Medicine Taking Mistakes)

1. खाली पेट वाली दवा- सुबह खाली पेट जो दवाई हमें लेनी होती है, हम उससे पहले चाय या कुछ हल्का खा लेते हैं और सोचते हैं कि बस इतना सा ही तो खाया है। चाहे कम खाओ या भरपेट, उस दवाई का असर तो खाली पेट ही होता है जब हमारा इंटेस्टाइन लंबे समय से बन रहे एसिड से भरा होता है। जब आप कुछ खा लेते हैं तो उसके असर में कमी आ जाती है और दवा कम काम करती है।

2. चाय के साथ सेवन- हमारा जब दवाई लेने का समय होता है उस समय अगर हम चाय या कुछ अन्य पेय पी रहे होते हैं तो उसके साथ ही दवाई ले लेते हैं। हम यह सोचते हैं कि दवाई लेनी है चाहे कैसे भी लो। लेकिन असल में हम ऐसा करके एक नई बीमारी को न्यौता दे रहे होते हैं।

3. बिना पानी के निगलना- हम में से काफी लोग अपने आप को ज्यादा महान दिखाने के लिए बिना पानी के ही सीधी दवाई लेते हैं। जब हम बिना पानी के दवाई लेते हैं तो हम अपने ही शरीर को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं क्योंकि जब हम बिना पानी के सीधा दवा को ले लेंगे तो उसका प्रभाव कम-ज्यादा हो सकता है।

4. तरीका बदलना- हर दवा अपने आप में अलग होती है। उसकी प्रकृति अलग होती है और लेने का तरीका और प्रभाव सब अलग-अलग होता है। अब डॉक्टर ने कहा कि दवा को चबाना है और हमने उसको पानी के साथ ले लिया या डॉक्टर ने कहा कि इसको जीभ के नीचे रखना है या चूसना है लेकिन हमने उसको भी पानी के साथ ले लिया। ऐसे में वह दवा उतना असर करेगी ही नहीं जितना उसे करना चाहिए।

5. समय पर दवाई नहीं लेना- काफी बार हम लोग क्या करते हैं कि जो दवाई हमें सुबह लेनी चाहिए वह हम भूल जाते हैं। फिर शाम को वह दवाई ले लेते हैं कि दवाई ही तो लेनी थी। अब चाहे सुबह लो या शाम को, ऐसा सोचकर हम बस दवाई ले लेते हैं उसके नुकसान तो ध्यान में ही नहीं रखते हैं।

6. डबल डोज लेना- हमें सुबह कोई दवाई लेनी थी जो हम भूल गए, तो हम अगली बार जब वह दवाई लेनी हो तब उसको दो बार ले लेते हैं। ऐसा करना जानबूझकर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारने जैसा है। अगर आप कभी दवा भूल जाते हैं तो अगली बार उसकी डबल डोज लेने की गलती कभी भी न करें।