स्वास्थ्य

IMMUNE SYSTEM : ये नुस्खे आजमाएंगे तो एक सप्ताह के भीतर मजबूत हो जाएगा इम्युनिटी सिस्टम

रोग प्रतिरोधक क्षमता कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण, फंगस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है।

2 min read
Jun 19, 2020
IMMUNE SYSTEM : ये नुस्खे आजमाएंगे तो एक सप्ताह के भीतर मजबूत हो जाएगा आपका इम्युनिटी सिस्टम

जयपुर. रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई बीमारियों से बचाकर रखती है। कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनसे हमारा शरीर खुद ही निपट लेता है। जाहिर सी बात है रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी मजबूत होगी, शरीर बीमारियों से लडऩे में उतना ही सक्षम होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने पर बीमारियों का असर जल्दी होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण, फंगस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। यदि इम्यून पावर कमजोर है तो बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आजमाकर आप एक सप्ताह के भीतर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं-


1. ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होता है। हर रोज ओट्स का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

2. कच्चा लहसुन खाना भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में सहायक होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एलिसिन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए व ई पाए जाते हैं।

3. दही के सेवन से भी इम्यून पावर बढ़ती है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी बेहतर रखने में मददगार होती है।

4. ग्रीन टी और ब्लैक टी, दोनों ही इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन एक दिन में इनके एक से दो कप ही पीएं. ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।

5. विटामिन डी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे कई रोगों से लडऩे की ताकत मिलती है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए और दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने के लिए भी विटामिन डी लेना बहुत जरूरी है।

6. संक्रामक रोगों से सुरक्षा के लिए विटामिन सी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। नींबू और आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त रखने में मददगार होता है।

Updated on:
20 Jun 2020 12:00 am
Published on:
19 Jun 2020 11:57 pm
Also Read
View All