स्वास्थ्य

अनिद्रा में राहत देता है पंच चूर्ण, बेसन-मैदा वाली चीजें न खाएं

कुछ दिनों से हाथ-पैरों में ऐंठन हो रही है। यह रात में सोते समय भी होती है? कई पाठक
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2020, 1:07 PM IST
अनिद्रा में राहत देता है पंच चूर्ण, बेसन-मैदा वाली चीजें न खाएं
अनिद्रा में राहत देता है पंच चूर्ण, बेसन-मैदा वाली चीजें न खाएं

सवाल-कुछ दिनों से हाथ-पैरों में ऐंठन हो रही है। यह रात में सोते समय भी होती है? कई पाठक
जवाब -शरीर में पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी से ऐंठन होती है। इन पोषक तत्वों से मांसपेशियों में सिकुडऩ व आराम मिलता है। ऐसी चीजों को आहार में शामिल करें। समस्या ज्यादा है तो डॉक्टरी सलाह से इनके सप्लीटमेंट ले सकते हैं। नियमित व्यायाम करें। व्यायाम से पहले वार्मअप और स्टे्रचिंग जरूर करें। अधिक मात्रा में पानी पीएं। रात में सोते समय हल्के कपड़े पहनें। टाइट कपड़े पहनने से रक्त संचार प्रभावित होता है।
सवाल-अनिद्रा की समस्या रहती है। रात में नींद बहुत कम आती है। कोई घरेलू उपाय बताइए? कई पाठक
जवाब-बादाम, खसखस, धनिया, सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर पंच चूर्ण बना लें। एक-एक चम्मच सुबह-शाम लें। ब्राह्मी को रात में भिगो दें और सुबह मसलकर छान लें और मिश्री मिलाकर पीएं। सोने से पहले रोजाना पैरों की तलवों में नारियल तेल की मालिश, जिन्हें ज्यादा समस्या है वे पंचकर्म में शिरोधारा करवा सकते हैं। इससे भी अनिद्रा में आराम मिलता है। नियमित भ्रामरी, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम करें। बेसन, मैदा, खटाई आदि चीजों को खाने से बचें। दिन में सोने से बचें।
डॉ. पीयूष त्रिवेदी और डॉ. सीताराम गुप्ता, आयुर्वेद विशेषज्ञ्

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
पैरों में जलन, सुई चुभने और बिजली के झटके जैसा दर्द, Small Fiber Neuropathy हो सकती है वजह, जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें लक्षण

देश में HPV Vaccination का आंकड़ा 1 करोड़ पार, सालाना लक्ष्य की 87% लड़कियों को लगा टीका, जानें U-WIN पर स्लॉट बुक करने का तरीका

Proctalgia Fugax: बैठे-बैठे अचानक गुदा में होने लगता है तेज दर्द, कुछ मिनट बाद मिल जाती है राहत, जानें इसके पीछे की वजह

नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

खड़े होते ही कांपने लगते हैं पैर, बैठने या चलने पर अपने आप रुक जाता है कंपन, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Orthostatic Tremor के बारे में