स्वास्थ्य

summer season- पानी की कमी दूर करता है मांड

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए चावल का पानी (मांड) लाभकारी माना गया है। विशेषज्ञों के अनुसार चावल का पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।

less than 1 minute read
Mar 18, 2021
summer season- पानी की कमी दूर करता है मांड
summer season- पानी की कमी दूर करता है मांड

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए चावल का पानी (मांड) लाभकारी माना गया है। विशेषज्ञों के अनुसार चावल का पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। चावल के पानी को एनर्जी फूड भी कहा जा सकता है। इतना ही नहीं, गर्मी के दिनों में चावल का पानी रीहाइड्रेटिंग के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए इसका उपयोग करें। इसे बच्चों को भी दे सकते हैं।
कच्चा केला मसल्स के लिए फायदेमंद
कच्चे केले का उपयोग अच्छी तरह से उबालने के बाद ही किया जाना चाहिए। यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण में राहत देता है।
कच्चे केले में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। एक उबले हुए कच्चे केले में करीब ३.६ ग्राम फाइबर होता है।
मांसपेशियों की क्षमता बढ़ाने के लिए भी कच्चे केले को आहार में शामिल करें। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। यह किडनी को भी स्वस्थ रखता है।
शरीर में विटामिन बी६ की कमी को दूर करने के लिए भी कच्चा केला लाभकारी है।

Published on:
18 Mar 2021 04:23 pm