स्वास्थ्य

वजन कम करने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें लिक्विड डाइट

वजन कम करने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें लिक्विड डाइट
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2021, 6:28 PM IST
,,,
वजन कम करने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें लिक्विड डाइट,,अब चौबीस घंटे में मिलेगी कोरोना RT-PCR जांच रिपोर्ट,लॉकडाउन नहीं, पूरे राज्य में रात्रि संग सप्ताहांत कर्फ्यू भी,लॉकडाउन नहीं, पूरे राज्य में रात्रि संग सप्ताहांत कर्फ्यू भी,वजन कम करने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें लिक्विड डाइट

वजन कम करने के लिए आजकल लिक्विड डाइट ट्रेंड में आ चुका है। लेकिन यह तरीका स्थाई तरीका नहीं है।क्योंकि काफी समय तक केवल लिक्विड डाइट लेना शरीर के लिए भी ठीक नहीं है। ऐसे में हम आपको आज बताएंगे कि किस तरह आप अपनी डाइट में बदलाव करके वजन भी कम कर सकते हैं और आपके शरीर को सभी पोषक तत्व भी मिल सकते हैं।

वैसे तो जिन्हें वजन कम करना है उन्हें अधिकतर फल सब्जियों के जूस और शेक लेने के लिए कहा जाता है। और ठोस पदार्थों का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में शुरुआत में तो लिक्विड डाइट ठीक भी रहती है। लेकिन लंबे समय तक लिक्विड डाइट लेना ठीक नहीं है। दरअसल लिक्विड डाइट यानी तरल रूप में पोषक तत्वों को ग्रहण करना है और ऐसे पोषक तत्व जिससे कैलोरी कम मिले।

जानकारी के अनुसार आपके वजन को कम करने के लिए लिक्विड डाइट भले ही वजन को तुरंत कम करने में असर दायक है। लेकिन यह लंबे समय तक टिक नहीं पाती है। ऐसे में शरीर में आवश्यक पोषक तत्व भी नहीं पहुंच पाते हैं। शरीर में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की भी कमी हो सकती है। ऐसे में आप अक्सर थकान महसूस करेंगे, आपको चक्कर आने लगेंगे। बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपका वजन काफी बढ़ गया है। तो तरल आहार ले, लेकिन इसी के साथ ठोस पदार्थ भी खाते रहें। ताकि आपका वजन भी नहीं बड़े और आपके शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिले। इसके लिए आप चिकित्सक की सलाह भी ले सकते हैं। ताकि आप डाइट में ठीक प्रकार से परिवर्तन कर सकें और आपके शरीर को कमजोरी का सामना भी नहीं करना पड़े।

हालांकि लिक्विड डाइट की सलाह उन लोगों को दी जाती है। जिनका ऑपरेशन हुआ हो या जो किसी कारणवश चबाकर नहीं खा पाते हैं। ऐसे में चिकित्सक उन्हें लिक्विड डाइट लेने के लिए कहते हैं। ताकि उन्हें भोजन निगलने की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।लेकिन यह लिक्विड डाइट वजन कम करने के लिए आवश्यक नहीं है। हालांकि आप लिक्विड ले सकते हैं। लेकिन इसी के साथ आहार भी लें। ताकि आपके शरीर को पोषक तत्व मिलते रहे और आप अपने शरीर के अनुसार फिट रहें।

आपको अपना वजन कम करना ही है तो आहार में लिक्विड सामग्रियां भी शामिल करें लेकिन इसी के साथ सामान्य भोजन या पौष्टिक भोजन भी चालू रखें।

वजन कम करने के लिए अधिक कैलोरी वाला भोजन नहीं करें और गर्मी के मौसम में हाइड्रेट रहने के लिए भोजन के साथ लिक्विड भी ले सकते हैं।

कुछ फल और सब्जियां ऐसी है। जिन्हें आप तरल आहार के रूप में भी ले सकते हैं। जिससे आपको पोषक तत्व भी मिलेंगे और आपका वजन भी कम रहेगा।

लिक्विड डाइट से आपका वजन कम हो सकता है।लेकिन आप अपने शरीर के अनुसार चिकित्सक से सलाह लेकर ही लिक्विड डाइट शुरू करें। ताकि आपके शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हो और आप हेल्दी रहें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन