स्वास्थ्य

foods For Immunity: इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें इन फूड्स को

यदि आप इम्युनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं,इन फूड्स के सेवन से वहीं आपकी इम्युनिटी तो बूस्ट होगी ही और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2022, 8:29 PM IST
foods For Immunity: इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें इन फूड्स को
foods For Immunity

आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि शरीर में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, वहीं अधिकतर समस्या इम्युनिटी के कारण ही होती है, व्यक्ति का यदि इम्यून सिस्टम कमजोर है तो उसके शरीर में से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको डाइट के ऊपर खासतौर पर स्पेशल केयर करने कि जरूरत होती है। इसलिए जानिए कि यदि आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

ब्रोकली
ब्रोकली की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है,ब्रोकली फोलेट , विटामिन सी, फाइबर के जैसी कई सारे तत्वों से भरपूर होता है, ब्रोकली का सेवन आपकी इम्युनिटी को दिन-प्रतिदिन मजबूत बनाता जाता है, वहीं इसमें बीटा केरोटीन की मात्रा भरपूर होती है, आप ब्रोकली को सूप, सलाद आदि तरीके से इसका सेवन कर सकते हैं।

अमरुद
अमरुद की बात करें तो इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जाती है, वहीं ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है,यदि आप इम्युनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अमरुद को डाइट में जरूर शामिल करें। आप अमरुद का सेवन सुबह नाश्ते के रूप में कर सकते हैं वहीं स्नैक्स के रूप में भी आप अमरुद को शामिल कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां
यदि आप अपनी इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो हरी पत्तीदार सब्जियों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं,इनके सेवन से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती जाती है,वहीं आपके पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने में भी हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत ही ज्यादा मददगार होती हैं, आप मूली,शिमला मिर्च,पालक,मेथी के जैसी अन्य चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

संतरा
संतरा की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, वहीं ये विटामिन सी से भरपूर होता है, आप संतरे को डाइट में तो शामिल करें ही, वहीं आप इसके जूस का सेवन भी रोजाना कर सकते हैं। संतरे के सेवन से आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती जाती है वहीं ये आपकी त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: आंखों को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो इन फूड्स को जरूर करें अपने रोजाना कि डाइट में शामिल

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 Jan 2022, 8:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स