स्वास्थ्य

Foods For Heart: अगर डाइट में करेंगे इन 4 चीजों को शामिल, तो नही बढ़ेगा हार्ट अटैक का खतरा

Foods For Heart: आज के समय में ज्यादातर लोग कम उम्र में ही दिल की बीमारी से लेकर हार्ट अटैक जैसी समस्याओं के शिकार हो रहे है। हार्ट अटैक एक जानलेवा समस्या है। लेकिन खाने-पीने की सही चीजों का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2022, 12:56 PM IST
Foods For Heart: अगर डाइट में करेंगे इन 4 चीजों को शामिल, तो नही बढ़ेगा हार्ट अटैक का खतरा
Include these foods in your daily diet to reduce the risk of heart attack

Foods For Heart: आजकल की बदलती और भागदौड़ की जिंदगी में कम उम्र में ज्यादातर लोगों को दिल की बीमारी से लेकर हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का करना पड़ रहा है। आज के समय में भारत में दिल से जुड़ी बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा लोगों में बहुत अधिक देखा जा रहा है। हार्ट अटैक एक गंभीर समस्या है, जिसमें ध्यान न देने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है। वहीं, गलत खान-पान, मोटापा, हाई बीपी, डायबिटीज, स्ट्रेस या डिप्रेशन जैसी अन्य समस्याओं की वजह से लोगों में हार्ट अटैक का खतरा सबसे बढ़ जाता है। लेकिन आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करके हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते है। तो आइए जानते है इन फूड्स के बारे में

हार्ट अटैक के खतरे को कम करने वाले फूड्स

1. नट्स
हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए नट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नट्स में अनसैचुरेटिड फैट पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ने में मदद करता है। जिससे हार्ट स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक जैसे जोखिम का खतरा कम हो सकता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है ये ड्रिंक्स, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में होता है सहायक

2. लहसुन
हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट स्वस्थ रहते है साथ ही हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर रखता है। जिससे हार्ट अटैक जैसे जोखिम का खतरा कम हो सकता है।

3. दाल
हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दालों में मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, फोलेट और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट अटैक जैसे जोखिम का खतरा कम हो सकता है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होता है किशमिश का पानी, शरीर में दिखेगा जल्द असर

4. टमाटर
हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए टमाटर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड क्लॉटिंग से बचाने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक जैसे जोखिम का खतरा कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
9 Aug 2022, 12:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत