Fruits For Healthy Liver: आज के समय में छोटे से लेकर बड़े तक लिवर की समस्या से जूझ रहे है।लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना जरूरी है। लेकिन कुछ फल लिवर को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकते है।
Fruits For Healthy Liver: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से ज्यादातर लोग लिवर की समस्या से जूझ रहे है। लाइफस्टाइल और खराब डाइट हमारी लिवर को कमजोर बना रही है। लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। शरीर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए लिवर का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर के कमजोर होने पर शरीर कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आ सकती है। ऐसे में कुछ फलों में पाए जाने वाले खास एंजाइम्स और पोषक तत्व लिवर डिटॉक्स करने में और इसे स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते है इन फलों के बारे में
लिवर को मजबूत बनाने वाले फल
1. अंगूर
लिवर को मजबूत बनाने के लिए अंगूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है, जो लिवर सेल्स को हेल्दी रखते हैं और इसमें सूजन को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही अंगूर लिवर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। जिससे लिवर मजबूत होता है।
यह भी पढ़े: लिवर को हमेशा रखना चाहते हैं स्वस्थ तो इन चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल
2. ब्लूबेरी
लिवर को मजबूत बनाने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ब्लूबेरी में एंटीऑक्साडेंट मौजूद होते हैं। ब्लूबेरी का अर्क लिवर एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है और लिवर को मजबूत बनाता है। साथ ही ये लिवर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
3. पपीता
लिवर को मजबूत बनाने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पपीता में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो लिवर सेल्स में सूजन को रोकने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: मेथी और दूध का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है सहायक
4. केला
लिवर को मजबूत बनाने के लिए केला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। केला में अनसैचुरेटेड फैट, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा-3 फैट मौजूद होते है, जो लिवर को मजबूत बनाने में मदद करते है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।