स्वास्थ्य

Health Tips: शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

यदि शरीर में खून की कमी हो जाए तो अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है,इसलिए आप डाइट में ऐसी चीजों को शामिल कर सकते हैं जो आपको स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार होते हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2022, 7:08 PM IST
Health Tips: शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
Health Tips

यदि शरीर में खून की कमी हो जाती है तो व्यक्ति को अनेकों दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है, खून की कमी हो जाने पर व्यक्ति का कलर पीला पड़ जाता है, वहीं और भी कई दिक्क्तें आ जाती हैं जैसे कि व्यक्ति को चलने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ना। बालों का टूटना व झड़ना, ब्लड प्रेशर का हाई होना आदि। ऐसे में यदि आप भी खून की कमी से परेशान हैं और इसकी पूर्ती करना चाहते हैं तो डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है।

पालक का सेवन
पालक की बात करें तो इसका सेवन शरीर के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है ये बात तो आप जानते ही होंगें, वहीं पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन,कैल्शियम,पोटाशियम आदि चीजें प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। वहीं पालक आपके शरीर से खून की कमी की भी पूर्ती करता है। आप इसका सेवन सलाद के रूप में तो करें ही, वहीं आप इसके जूस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

टमाटर का सेवन
टमाटर की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, वहीं इसके सेवन से खून की कमी की भी पूर्ती हो जाती है, यदि आप शरीर को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं और शरीर में से खून की कमी की भी पूर्ती करना चाहते हैं तो टमाटर को शामिल कर सकते हैं। आप टमाटर को सब्जी में तो शामिल करें हीं वहीं आप इसका जूस भी बना सकते हैं और सलाद के रूप में भी आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं।

मेथी का सेवन
यदि आप शरीर में से खून की कमी किम पूर्ती करना चाहते हैं तो ऐसे में मेथी का सेवन बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है,मेथी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम व आयरन पाया जाता है,जो शरीर में खून की कमी को पूरा कर देता है, मेथी के रोजाना सेवन से शरीर में लाल रंग की रक्त कोशिकाएं भी बढ़ जाती है। इसलिए आप मेथी का सेवन अपने रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: स्ट्रेस को करना चाहते हैं कम तो ये जड़ी-बूटियां कर सकती है आपकी मदद

चुकंदर का सेवन
चुकंदर की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, वहीं चुकंदर के रोजाना सेवन शरीर में से खून की कमी भी पूरी हो जाती है, आप चुकंदर को सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं। वहीं आप चुकंदर के जूस को भी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके जूस के रोजाना सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

यह भी पढ़ें:त्वचा से लेकर बालों तक के लिए टमाटर होता है बेहद फायदेमंद,जाने कैसे करें इसका इस्तेमाल

सेब का सेवन
सेब की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए कितना ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है ये बात तो आप जानते ही होंगें, सेब में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है वहीं फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। रोजाना एक सेब के सेवन से आपके शरीर में से खून की कमी भी पूरी हो जाती है। सेब का सेवन कई समस्याओं को दूर करने में भी मददगार होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स