स्वास्थ्य

Better Sleep Diet: अच्छी नींद के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को

Better Sleep Diet: फिट रहने के लिए नींद का पूरा होना जरूरी है। नहीं तो आप बीमार होते जाएंगें। इसलिए जानते हैं कि आप डाइट में कौन-कौन से फूड्स को शामिल कर सकते हैं जो आपके नींद न आने के समस्या को दूर करने में लाभदायक साबित हो।

2 min read
Better Sleep Diet
Better Sleep Diet

नई दिल्ली। Better Sleep Diet: आज कल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि नींद न आने जैसी समस्या एक आम बात है। नींद न आने के भी कई कारण हो सकते हैं जैसे कि काम का स्ट्रेस, पढ़ाई या जॉब की टेंशन आदि चीजें शामिल है। जिसकी वजह से हम सो भी नहीं पाते हैं। पर नींद न आने जैसी समस्या को अनदेखा नहीं करा जा सकता है। इसका असर सीधा हमारे बॉडी पर दिखाई देने लगता है। वहीं व्यक्ति को लगभग 6 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। वरना ये कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। माना जाता है कि जो लोग कैफीन का सेवन ज्यादा करते हैं उनको ये समस्याएं हो सकती है। और आपकी डाइट का भी बहुत बड़ा रोल होता है।
तो चलिए जानते हैं कि डाइट में क्या-क्या शामिल किया जा सकता है

पुदीने का रस
पुदीना का सेवन शरीर को रिफ्रेश करने का काम करता है। यदि आप नींद न आने जैसी समस्या से परेशान हैं तो रात में सोने से थोड़ी देर पहले पुदीने के रस को पानी में डालकर पी सकते हैं। ये आपको अच्छी नींद आने में मददकार साबित हो सकती है।

अश्वगंधा
अश्वगंधा बहुत सारे लाभदायक तत्वों से भरपूर होता है। जो नींद के न आने समस्या को दूर कर सकता है। इसमें अनेक प्रकार के ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो कि तनाव और नींद के न आने की समस्या को दूर करने में लाभदायक होते हैं।

पनीर
पनीर को डाइट में शामिल करना कई प्रकार की समस्यों को दूर कर सकता है। इसमें ट्रिप्टोफैन नामक एक तत्त्व पाया जाता है। जो कि न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन का उत्पादन करता है। ये नींद न आने जैसी समस्या को शरीर से दूर करने में अच्छे माने जाते हैं।

गर्म दूध
दूध कई सारे तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। नींद न आने जैसी समस्या में आप सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं। ये लाभदायक साबित होगा।

Published on:
22 Sept 2021 03:27 pm