Cholesterol Lowering Vegetables: आज के समय में ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल बीमारी के शिकार हो रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ सब्जियों का सेवन करके आप कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकते हैं।
Cholesterol Lowering Vegetables: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल बीमारी की समस्या से जूझ रहे है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल बढ़ने की वजह से हार्ट से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। ज्यादातर गलत डाइट और अन्हेल्दी फूड्स की वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को सही रखने के लिए अपनी डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी है। लेकिन कुछ ऐसी सब्जियां है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। तो आइए जानते है इन सब्जियों के बारे में
कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली सब्जियां
1. बीन्स
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बीन्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बींस में विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के पाए जाते है, खून में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते है। साथ ही इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है, जो खून में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
यह भी पढ़े: पाचन को मजबूत बनाने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है गुड़, जानें इसके अन्य फायदे
2. भिंडी
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भिंडी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। भिंडी में जेल नुमा तत्व मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को आसानी से मल के जरिए बाहर निकलने में मदद करता है। साथ ही भिंडी में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो हार्ट को स्वस्थ रखता है।
3. लहसुन
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है।
यह भी पढ़े: अनार और चुकंदर का जूस पीने से मिलते है अनगिनत फायदे, हार्ट और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में करता है मदद
4. बैंगन
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बैंगन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बैंगन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी समस्या भी दूर रहती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।