स्वास्थ्य

प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ी पर पॉजिटिव रेट 0.2% से भी कम, विदेशी यात्रियों पर खास नजर

चीन में कोविड-19 के मामलों में उछाल के चलते राजस्थान में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। राहत की बात यही है कि टेस्टिंग बढ़ाने के बावजूद कोविड-19 के मामले नहीं बढ़े हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2023, 3:09 PM IST
covid_1.jpg

जयपुर. राजस्थान में टेस्टिंग बढ़ने के बावजूद कोविड—19 के मामले नहीं बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव दर 0.2% से भी कम हो गई है। हालांकि, अधिकारी वैरिएंट की जांच के लिए प्रदेश में आए रहे विदेशी यात्रियों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

यूएई से सीकर पहुंचे एक व्यक्ति का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड का एक व्यक्ति दुबई से गांव लौटा था। वह कोविड पॉजिटिव आया है। चिकित्सा विभाग द्वारा व्यक्ति को उसके घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है। जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वे हाल में राज्य में लौटे विदेशी यात्रियों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं क्योंकि ओमिक्रॉन के नए संस्करण चीन और अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी में राज्य में औसतन रोजाना 6 हजार सैंपल कलेक्ट किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोविड पॉजिटिव दर में वृद्धि के साथ जरूरी हुआ तो वे टेस्टिंग को और बढ़ा सकते हैं।

अभी तक, राज्य 0.2% पॉजिटिव दर से भी नीचे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामलों में वर्तमान में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। वहीं, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें