स्वास्थ्य

भारत बन गया है Diabetes की राजधानी, इस पौधें को घर में लगाने से दूर होगी Diabetes की समस्या

Diabetes : भारत में डायबिटीज की समस्या में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसलिए आजकल भारत को डायबिटीज की राजधानी भी कहा जाने लगा है। डायबिटीज (Diabetes) के बढने का कारण खराब लाइफस्टाइल को माना जाता है। आज के समय में लोग अपनी दिनचर्या में ध्यान नहीं देते हैं इसलिए दिनों दिन डायबिटीज (Diabetes) हमारा अहम हिस्सा बनता जा रहा है। यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें ब्लड शुगर कम या ज्यादा होने लगता है।

2 min read
Aug 31, 2024
Benefits insulin leaves in diabetes

Diabetes : भारत में डायबिटीज की समस्या में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसलिए आजकल भारत को डायबिटीज की राजधानी भी कहा जाने लगा है। डायबिटीज (Diabetes) के बढने का कारण खराब लाइफस्टाइल को माना जाता है। आज के समय में लोग अपनी दिनचर्या में ध्यान नहीं देते हैं इसलिए दिनों दिन डायबिटीज (Diabetes) हमारा अहम हिस्सा बनता जा रहा है। यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें ब्लड शुगर कम या ज्यादा होने लगता है।

इसलिए हम डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल करने के लिए घर पर इंसुलिन का पौधा लगा सकते है। यह एक ऐसा पौधा है जिसमें टाइप-2 डायबिटीज की समस्या को हल किया जाता है। इंसुलिन प्लांट एक मेडिसिनल प्लांट है। इस प्लांट का उपयोग कई सालों से दवाई बनाने में किया जा रहा है। इस पौधें में कई ऐसे भी गुण पाए जाते हैं जिससे हमें और बीमारियों में इसका फायदा देखने को मिलता है।

डायबिटीज में इंसुलिन के पत्ते का कैसे करें सेवन How to consume insulin leaves in diabetes

इंसुलिन का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसके सेवन से कई हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा जा सकता है। इसका वैज्ञानिक कोक्टस पिक्टस है। स्वाद की बात करें तो पत्ते खाने में खट्टे होते हैं। इंसुलिन की दो पत्तियों को धोकर पिस ले। अब इसे एक गिलास में घोलकर सुबह शाम नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज में राहत मिलती है।

क्या है डायबिटीज में इंसुलिन के पौधे के फायदे What are the benefits of insulin plant in diabetes

  • इंसुलिन के पत्‍ते को चबाने से शरीर के मेटाबालिक प्रोसेस बेहतर होता है।
  • इस पौधे में मौजूद प्राकृतिक रसायन इंसान के शरीर की शुगर को ग्लाइकोजेन में बदल देता है जिससे मधुमेह पीड़ितों को फायदा होता है।
  • सिर्फ शुगर ही नहीं, खांसी, जुकाम, स्किन इंफेक्शन, आंखों का इंफेक्शन, फेफड़ों की बीमारियां, दमा, गर्भाशय संकुचन, दस्त, कब्ज आदि बीमारियों में भी इंसुलिन के पौधे का इस्तेमाल किया जाता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
31 Aug 2024 02:57 pm
Published on:
31 Aug 2024 11:11 am
Also Read
View All

अगली खबर